मध्यप्रदेश

नगरीय निकाय जैसे छोटे दंगल के प्रत्याशी पहलवानों को जिताने आएंगे बड़े-बड़े दिग्गज, लिस्ट हो रही फाइनल

MP Nikay Chunav 2022 News
x
MP Nikay Chunav 2022 News: ज्यों-ज्यों नगरीय निकाय चुनाव नजदीक आ रहा है देश की बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों, नेताओं की धड़कन तेज होने लगी है।

MP Nikay Chunav 2022 News: ज्यों-ज्यों नगरीय निकाय चुनाव नजदीक आ रहा है देश की बड़ी पार्टियों के प्रत्याशियों, नेताओं की धड़कन तेज होने लगी है। हर पार्टी का संगठन नेतृत्व पूरी मुस्तैदी के साथ रणनीति बनाने में जुटा हुआ है। नगरीय निकाय जैसे छोटे दंगल में प्रत्यासी पहलवानों को जिताने के लिए बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं की ड्यूटी प्रचार में लगाई गई है। हर हाल में जनता को रिझाना है। जनता को मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़नी है। इस प्रयास को मूर्ति रुप देने राजधानी से लेकर नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत तक चिंतन मंथन का दौर चल रहा है।

लंबी है दिग्गजों की लिस्ट

इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में देश की दोनों बड़ी पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस अपने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं, दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों को तथा अन्य राज्यों के बड़े मंत्रियों को चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश बुलाया जा रहा है। यह किसी एक खास पार्टी का फंडा नहीं है। इसे तो कांग्रेस और भाजपा के साथ ही अन्य पार्टियां भी उपयोग में ला सकती हैं।

यह बनेंगे भाजपा के कर्णधार

बात अगर देश की, इस समय की, सबसे बड़ी मजबूत और दमखम वाली पार्टी भाजपा की करें तो कई दिग्गज नेता पार्षदों और महापौर प्रत्याशियों का प्रचार करने वाले हैं। प्रदेश की सभी 16 नगर निगमों में विजय का डंका बजाने यह सब किया जा रहा है। जिससे किसी भी हालत में शहर सरकार में भाजपा का कब्जा बने और कायम रहे। तभी तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं कमान संभालने वाले हैं।

प्रचार-प्रसार की इस कडी में प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, प्रहलाद पटेल प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा पूरा जोर लगाने वाले हैं।

वही प्रचार के इस त्यौहार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य प्रदेशों के नामी केंद्रीय मंत्री भी और प्रसार के अंतिम दिनों में जनता को भाजपा की उपलब्धि अवश्य बताने आएंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा संगठन पूरी तैयारी में जुड़ा हुआ है।

कांग्रेस मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में

भले ही कांग्रेस बिना कार्यकाल पूरा किए ही सत्ता से बाहर हो गई है। फिर भी नगरीय निकाय चुनाव को कांग्रेस 2023 के विधानसभा चुनाव की तरह देख रही है। तैयारी भी कुछ वैसी ही चल रही है। भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में लगी कांग्रेस पार्टी कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री, संगठन में बड़ा नाम रखने वाले नेता, पूर्व में प्रदेश में सक्रिय रहे बड़े नेताओ की लिस्ट तैयार की गई है।

जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, सुरेश पचौरी, विधायक कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह राहुल, फिल्म सोनू सूद नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार में आ सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयं प्रचार करने की सभी योजनाओं पर नजर बनाए हुए हैं।

विधानसभा चुनाव का ट्रेलर

वर्ष 2022 में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत चुनाव परिणाम को आगामी वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव का ट्रेलर कहा गया है। अब आपको भी समझ में आने लगा होगा कि इस नगरीय निकाय जैसे छोटे दंगल में प्रत्यासी पहलवानों को जिताने के लिए बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को क्यों बुलाया जा रहा है।

Next Story