
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Nikay Chunav 2022:...
MP Nikay Chunav 2022: पार्षदी के लिए बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा, वार्डवासी को ही मिलेगी टिकट; कांग्रेस ने नई गाइडलाइन जारी की

MP Nikay Chunav 2022: मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) ने नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें वार्डवासी को ही टिकट देने की बात कही है.
12 जून को जारी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पत्र में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) का निर्देश है कि दावेदार जिस वार्ड के मतदाता है उसे वहीं से टिकट दिया जाएगा. किसी भी उम्मीदवार का वार्ड परिवर्तन नहीं होगा. कमलनाथ के निर्देश का सीधा मतलब यही है कि कांग्रेस में अब पार्षदी के लिए बाहरी उम्मीदवार या दूसरे वार्ड के मतदाता को टिकट नहीं मिलेगी.
15 शहरों के लिए कांग्रेस के मेयर कैंडिडेट तय
- भोपाल - विभा पटेल (प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष)
- इंदौर - संजय शुक्ला, विधायक
- जबलपुर - जगत बहादुर सिंह 'अन्नू', जिलाध्यक्ष
- रीवा - अजय मिश्रा 'बाबा' (अजय सिंह राहुल एवं कमलनाथ की सहमति)
- सिंगरौली - अरविन्द सिंह
- सागर - निधि जैन (पूर्व विधायक सुनील जैन की पत्नी)
- उज्जैन - महेश परमार, ताराना विधायक
- बुरहानपुर - शहनाज अंसारी
- सतना - सिद्धार्थ कुशवाहा, सतना विधायक
- कटनी - श्रेहा खंडेलवाल (सर्वे में नाम)
- देवास - विनोदिनी रमेश व्यास
- खंडवा - आशा मिश्र
- मुरैना- शारदा सोलंकी
- ग्वालियर - शोभा सिकरवार
- छिंदवाड़ा- विक्रम अहाके
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




