मध्यप्रदेश

MP News: तेंदूपत्ता संग्रहण दर अब 4000 रुपए प्रति बोरा

MP News: तेंदूपत्ता संग्रहण दर अब 4000 रुपए प्रति बोरा
x
तेंदूपत्ता संग्रहण दर 1 हज़ार 250 रुपए प्रति बोरा थी।

MP Tendupatta Price: मंत्रि-परिषद ने तेन्दूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि करने का निर्णय लिया हैं। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर 3 हजार रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रति मानक बोरा की गई है। इस निर्णय से प्रदेश के 35 लाख तेन्दूपत्ता संग्राहकों को लगभग 165 करोड़ रुपए का अतिरिक्त पारिश्रमिक प्राप्त होगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व वर्षो में तेंदूपत्ता संग्रहण दर 1 हज़ार 250 रुपए प्रति बोरा थी। वर्ष 2022 से इसे बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रति बोरा की गई थी। अब तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4 हजार रुपए प्रति बोरा कर दिया गया है।

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Shashank Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story