मध्यप्रदेश

MP: रतलाम में जेल की दीवार फांदकर भागा दुष्कर्म का आरोपी कैदी

rewa mp news
x
शनिवार को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रतलाम (Ratlam) के सैलाना उपजेल से दुष्कर्म का एक आरोपी भाग गया।

Ratlam / रतलाम। शनिवार का दिन प्रदेश के दो उपजेल में तैनात पुलिस के लिए भारी रहा। पुलिस पहरा देती रही और चोर दीवार फांदकर रफूचक्कर हो गये।रतलाम के सैलाना उपजेल से दुष्कर्म का एक आरोपी भाग गया। बारिश के दौरान जेल के पीछे पहरा देने वाले जवान सेड़ के नीचे आ गये। इसी दौरान आरेपी कैदी दीवार फांदकर भाग निकला। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां सतना जिले के मैहर उपजेल से दो विचाराधीन कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग गये।

भोजन के समय चला पता

जानकारी के अनुसार रतलाम की सैलाना उपजेल की सुबह करीब 10 बजे दुष्कर्म का आरोपी भाग गया। उसे कुछ महीने पहले ही लाया गया था। बताया जाता है कि जब भोजन के लिए कैदी एकत्र हुए तो पता चला के दुष्कर्म का विचाराधीन कैदी जस्सू उर्फ दशरथ डिंडोर नही दिख रहा है। ऐसे में पुलिस के जवान जब तलाशी लेने लगे लेकिन जेल के अंदर वह नही दिखा। बाद में पता चला कि वह दीवार फांद कर भाग गया है।

बारिश के दौरान भागा कैदी

आरोपी कैदी के भागने की जानकारी होने के बाद जेल अमला एकत्र हो गया। चारों ओर अलर्ट करते हुए कैदी की तलाश शुरू कर दी गई। जानकारी मिली है कि बारिश के दौरान जब जवान सेड के अंदर आये इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर भाग गया।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

उपजेल से कैदी फरार होने के बाद सैलाना एसडीएम, एसडीओपी और सर्किल जेल प्रभारी भी जेल पहुंचे हैं। जेलर और प्रहरी आस-पास के क्षेत्रों में पहुंचकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। जेल प्रशासन ने थाने में केस दर्ज करवाते हुए उसके निवास पर भी चौकसी बरती जा रही है। माना जा रहा है कि जेल से भागने के बाद आरोपित कैदी घर अवश्य जायेगा।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story