मध्यप्रदेश

MP News: टीन शेड के घर में रहता है हॉकी का हीरो Vivek Sagar, अब रहने के लिए पक्का मकान होगा, परिवार का सपना होगा पूरा

MP News: टीन शेड के घर में रहता है हॉकी का हीरो Vivek Sagar, अब रहने के लिए पक्का मकान होगा, परिवार का सपना होगा पूरा
x

हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर

हॉकी के हीरो का दूसरा सपना अब पूरा होने जा रहा है। उनका घर अभी टीन शेड का है तो वही अब एमपी सरकार उन्हे पक्के मकान देने जा रही है।

भोपाल। इंडियन हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के हीरो विवेक सागर (Vivek Sagar) की मुश्किलों के बदल छटने लगे है। बेहतर खेल प्रदर्शन करके हॉकी में भारत को ब्रॉन्ज मैडल (bronze medal) दिलाने वाले विवेक सागर को एमपी सरकार ने एक करोड़ रुपये देने के साथ ही MP Police में DSP तो बनाया ही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने उनका पक्का घर बनाने का भी सपना पूरा करने की घोषणा भी किया है।

विवेक के पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उनका परिवार चांदौन गांव में टीन वाले मकान में ही रहता है। बारिश में छत भी टपकती है। लेकिन इस समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी और विवेक के इस घर की तस्वीर बदलेगी।


सम्मान समारोह के दौरान मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर

संघर्षों से गुज़रा बचपन

टोक्यो ओलिंपिक्स में ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर का बचपन संर्घषों से गुज़रा है। वे होशंगाबाद जिले के अपने चांदौन गांव से खेल ग्राउंड की दूरी पैदल तय करते थें।

उन्होने दोस्तों से स्टिक मांगकर हॉकी सीखें और इस खेल की हर बारीकी को अपने जीवन में उतारते हुये आज एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिये।

खुशी से छलक पड़े आंसू

हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद विवेक की तकदीर ही बदल गई है। टीम के साथ विवेक भी लोगों का खूब प्यार बटोर रहे हैं। सीएम शिवराज ने गुरुवार को मिंटो हॉल में सम्मान समारोह के दौरान उनकी मां कमलादेवी से पूंछा की बहन कहां घर बनाना चाहती है। जिस पर खिलाड़ी के परिवार के आंसू छलक पड़े। तो वही सरकार ने मां की भावनाओं का सम्मान किया है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story