मध्यप्रदेश

MP News : आगर मालवा में बैजनाथ की सवारी निकालने पर अडे़ भक्त, दिया धरना, पुलिस ने बरसाईं लाठियां, भक्तों ने फेके पत्थर

x

वीडियो सोर्स : ट्विटर 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगर मालवा (Agar Malwa) जिले में भगवान भोलेनाथ के भक्तों पर पुलिस ने जमकर लाठियों बरसाई।

Agar Malwa / आगर मालवा। प्रदेश के आगर मालवा (Agar Malwa) जिले में भगवान भोलेनाथ के भक्तों पर पुलिस ने जमकर लाठियों बरसाई। बाबा बैजनाथ की सवारी निकालने पर अडे़ भक्तों ने मांग रखते हुए धराना दे दिया। पहले तो पुलिस समझाइस देती रही। बाद में जब मामला नही सुलझा तो पुलिस ने लोगों के हटाने उन्हे गिरफतार कर ले जाने लगी। कई भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता पुलिस से उलझ पडे। और समझौते की जगह बात लाठीचार्ज तथा दूसरी ओर से पत्थर बाजी में बदल गया।

पहले दिया आश्वासन अब मुकर गये

जानकारी के अनुसार श्रावण के अंतिम सोमवार को बाबा बैजनाथ की विशाल सवारी निकाली जाती है। जिसमें भक्त बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। सवारी निकालने की चर्चा पहले से चल रही थी। जिसके लिए मंत्री हरदीप सिंह डंग के द्वारा प्रशासन से चर्चा कर आश्वासन दिया गया था। लेकिन ऐन वक्त पर इसमें रोक लगा दी। जिससे बात बिगड गई।

भक्तों का अरोप

सवारी निकालने की मांग को लेकर आगर मालवा विधायक विपिन वानखेड़े अपने कुछ साथियों के साथ धरने पर बैठे गये। पुलिस ने साफ मना कर दिया कि वह सवारी नही निकालने देगी। प्रशासन के अधिकारी भी धरना समाप्त करने दबाव बनाने लगे। जिसमें पुलिस ने धरने पर बैठे लोगों वहनों में भरा जाने लगा। जिसके बाद विरोध के स्वर तेज हो गये और दोनो आपस में भिड़ गये।

इस पूरे मामले में भक्तों में काफी आक्रोश है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष मयंक राजपूत सहित सैकड़ों हिंदू संगठन, एबीवीपी और बजरंग दल कार्यकर्ताओं को थाने लेगई। युवा अध्यक्ष मयंक राजपूत और विधायक विपिन वानखेड़े ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया है।

पुलिस पर मारपीट का आरोप

बताया जाता है कि धरने पर बैठे लोगों के पुलिस जबरन उठाने लगी। लोगों को लाठियों से पीटा। वही बताया गया है कि दुकान में बैठे लोगों को भी पुलिस ने निकाल कर पीटा हैं। पुलिस की इसी बरबरता पर एक 13 वर्ष के बच्चे की हांथ टूट गया। जिसे परिजन अस्पताल में भर्ती किये हुए है।

पुलिस का अपना पक्ष

पूरे मामले में पुलिस अलग राग अलाप रही है। उसका कहना है कि लोगों ने उसकी समझास के बाद भी हटने को तैयार नही थे। धरने पर बैठे लोगों से चर्चा के दौरान ही लोग पुलिस से मारपीट पर उतारू हो गये। पुलिस पर पत्थर बाजी करने लगे। बचाव के लिए पुलिस ने भी लोगां को तितर वितर करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story