मध्यप्रदेश

MP News : दमोह में कार्यकर्ताओं से बोले मुख्यमंत्री, घर से निकल जाओ और भाजपा को जिताओ, चर्चाओं का विषय बना

News Desk
10 April 2021 6:39 PM GMT
MP News : दमोह में कार्यकर्ताओं से बोले मुख्यमंत्री, घर से निकल जाओ और भाजपा को जिताओ, चर्चाओं का विषय बना
x
दमोह (Damoh News)। कोरोना संक्रमण प्रदेश में तांडव मचाए हुए है। जिले में कई लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। तो वहीं कई नेता भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को सजगता दिखाने के लिये आम लोगों को मास्क लगाते हुए फोटो प्रदर्शित कर रहे हैं तो वहीं एक विधानसभा उपचुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोंटी का जोर भी लगा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील कर रहे हैं कि कार्यकर्ता घर से निकल जायें और भाजपा को जिताएं। मुख्यमंत्री का वक्तव्य चर्चा का विषय बना हुआ है। 

इससे समझा जा सकता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आम लोगों के जीवन से अधिक मूल्यावान चुनाव जीतना है। आपको बता दें कि 9 अप्रैल को दमोह पहुंचे मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से घर से बाहर निकलने की अपील कर रहे थे।

चुनाव आयोग पर छोड़ा फैसला

प्रदेश में कोरोना के आंकड़े दिनों दिन बढ़ रहे हैं। कई जिलों में लंबा लाॅकडाउन लग चुका है। तो दूसरी 17 अप्रैल को दमोह में उपचुनाव होना है। राजनैतिक पार्टियां एक के बाद एक बड़ी सभाएं कर रहीं हैं। इसी बीच विपक्ष पार्टी द्वारा मप्र सरकार और चुनाव आयोग से उपचुनाव स्थगित करने की मांग भी की गई है। शिवराज सरकार ने फैसला चुनाव आयोग पर छोड़ दिया है। अब सवाल यह है कि क्या उपचुनाव कराया जाएगा?

उपचुनाव को लेकर उठाए सवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने सवाल उठाते कहा है कि क्या दमोह में कोरोना नहीं फैल रहा है। एक तरफ प्रदेश को लाॅकडाउन कर गरीब मजदूरों को घरों में कैद कर दिया गया है तो दूसरी ओर दमोह में बाहर निकलने का आह्वान किया जा रहा है। वहीं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने भी उपचुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं। वहीं उपचुनाव को स्थगित करने की मांग की गई है।

Next Story