मध्यप्रदेश

MP New Districts List 2023: एमपी के 57 जिलों की लिस्ट जारी, देखे

MP New Districts List 2023
x

MP New Districts List 2023

Madhya Pradesh New Districts List 2023: मध्य प्रदेश के सतना जिले से अलग कर मैहर को नया जिला बनाने की घोषणा सीएम शिवराज ने की है। इसके पहले रीवा से अलग कर मऊगंज को नया जिला बना दिया गया है।

Madhya Pradesh New Districts List 2023: विधानसभा चुनाव 2023 से पहले भाजपा मध्यप्रदेश के सभी जिलों में जनआशीर्वाद यात्रा कर रही है। जिसकी शुरुआत राज्य के सतना जिले के चित्रकूट से हुई है। मंगलवार, 5 सितंबर को यह यात्रा माँ शारदा की नगरी सतना के मैहर पहुंची। जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आधिकारिक तौर पर मैहर को राज्य का 57वां जिला बनाने की घोषणा की है। मैहर को जिला बनाने की मांग लंबे समय से हो रही थी। इसके पहले अगस्त में रीवा से विभाजित कर मऊगंज को नया जिला बनाया गया था। मऊगंज राज्य के 53वें जिले के तौर पर अस्तित्व में आया है। मऊगंज के बाद सीएम शिवराज पांढुर्णा (छिंदवाड़ा), नागदा (उज्जैन) और पिछोर (शिवपुरी) को भी नया जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं।

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से अलग कर मऊगंज को नया जिला बना दिया गया है। मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस नवगठित जिला मुख्यालय में 15 अगस्त 2023 का पहला ध्वजारोहण भी कर दिया। वर्तमान समय में अब मध्य प्रदेश में आधिकारिक तौर पर 53 जिले हो चुके हैं। प्रदेश में 4 और नए जिलों पांढुर्णा (छिंदवाड़ा), नागदा (उज्जैन), पिछोर (शिवपुरी) और मैहर (सतना) की घोषणा हुई है, जो जल्द ही अस्तित्व में आएँगे।

प्रदेश में हैं 10 संभाग

वर्तमान समय में मध्य प्रदेश में 10 संभाग है। भाग के लिस्ट में अगर नजर दोहराएं तो पता चलता है कि मध्यप्रदेश में ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर शामिल है। यह बात अलग है कि संभाग अंतर्गत जिलों की संख्या कम और ज्यादा है। किसी संभाग में ज्यादा तो किसी संभाग में जिलों की संख्या कम है। मऊगंज जिले का गठन हो जाने के बाद रीवा संभाग में अब 5 जिले हो गए हैं। इसके पूर्व मध्य प्रदेश के रीवा संभाग में रीवा, सतना, सीधी तथा सिंगरौली जिले थे। अब इसमें 5 जिले शामिल हो चुके हैं। पांचवा जिला मऊगंज है। जबकि मैहर जिला बन जाने से संभाग में जिलों की संख्या बढ़कर 6 हो जाएगी।

2023 में ये नए जिले बनें

  1. रीवा से अलग होकर मऊगंज नया जिला बना.
  2. छिंदवाड़ा से अलग कर पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा.
  3. उज्जैन से नागदा को अलग कर जिला बनाने का ऐलान किया गया.
  4. शिवपुरी का पिछोर नया जिला बनेगा.
  5. सतना से अलग कर मैहर को नया जिला बनाने की घोषणा की गई.

मध्य प्रदेश के 57 जिलों की सूची

मध्यप्रदेश में अगर जिलों की लिस्ट पर नजर दौड़ाएं तो अनूपपुर, अलीराजपुर, आगर मालवा, अशोकनगर, इंदौर, उज्जैन, उमरिया, कटनी, खरगौन, खंडवा, गुना, ग्वालियर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, जबलपुर, झाबुआ, टीकमगढ़, सतना, दतिया, दमोह, देवास, धार, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, पन्ना, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, भिंड, भोपाल, मंडला, रतलाम, मंदसौर, मुरैना, डिंडौरी, रीवा, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, सागर, सिवनी, सीधी, सीहोर, शहडोल, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, सिंगरौली, हरदा, बैतूल, निवाड़ी, मऊगंज, पांढुर्णा, नागदा, पिछोर और मैहर जिले शामिल है।

दूसरा बड़ा राज्य है मध्य प्रदेश

अगर प्रदेश की स्थिति में नजर दौड़ा है तो पता चलता है कि क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश- राजस्थान के बाद दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। खुले शब्दों में कहा जाए तो क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान एक बड़ा प्रदेश है। मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर है। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था। उस समय मध्यप्रदेश एक बड़े राज्य के रूप में जाना जाता था। लेकिन समय और क्षेत्र विकास को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश से अलग कर एक और राज्य बनाया गया। जिसका नाम छत्तीसगढ़ रखा गया। पूर्व में 8 संभागों के अंतर्गत 43 जिले थे। 1998 आते-आते इस राज्य में जिलों की संख्या बढ़कर 61 तक पहुंच गयी थी। लेकिन बंटवारे के बाद मध्य प्रदेश में केवल 45 जिले बचे। लेकिन अब वर्तमान स्थिति में इसमें कुल 53 जनपद हैं।

Next Story