
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- एमपी नगरीय निकाय चुनाव...
एमपी नगरीय निकाय चुनाव 2022: भाजपा का दबदबा कायम, 11 में 7 मेयर, नगर निगम के 653 वार्डों में 385 BJP के पार्षद; 201 कांग्रेस के

MP Urban Bodies Elections 2022
MP Urban Bodies Elections Result 2022: एमपी नगरीय निकाय चुनाव 2022 के पहले चरण के मतदान के परिणाम आ चुके हैं। एमपी में भाजपा का दबदबा एक बार फिर कायम दिख रहा है। 11 नगर निगमों में से 7 में भाजपा के मेयर काबिज हुए। जबकि भाजपा ने 2 बड़े शहर ग्वालियर और जबलपुर के साथ छिंदवाड़ा और सिंगरौली गवा दिया है।
इसके अलावा नगर निगम के वार्ड पार्षदों पर भी भाजपा ने बाजी मारी है। 11 नगर निगमों के कुल 653 वार्डों में 385 वार्ड पार्षद भाजपा के बने हैं, जबकि कांग्रेस के 201 पार्षद जीतकर आए हैं। इसके अलावा 67 अन्य पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
नगर निगम के वार्ड पार्षद
एमपी के नगर परिषदों की बात करें तो यहां भी भाजपा ने एकतरफा बाजी मारी है। रविवार 17 जुलाई को पहले चरण के कुल 86 नगर परिषदों का रिज़ल्ट घोषित हुआ है, जिसमें 67 परिषद में भाजपा ने जीत दर्ज की है तो कांग्रेस के खाते में सिर्फ 10 ही परिषद आ सकी है। 9 परिषदें में अन्य के खाते में गई है।
बताते चलें की एमपी में करीब सात साल बाद नगरीय निकाय चुनाव हुए हैं। कुल 255 परिषदों में से 86 के नतीजे आज (रविवार) को आए हैं, वहीं बाकी की 169 सीटों के नतीजे 20 जुलाई को आएंगे।
नगर परिषद
नगर निगम, नगर परिषद के बाद नगर पालिकाओं में भी भाजपा का कब्जा हुआ है। भाजपा के खाते में 36 में से 29 नगर पालिकाएँ आई हैं। ये 2015 के मुक़ाबले 3 ज्यादा हैं, जबकि कांग्रेस को 5 पालिकाओं का नुकसान हुआ है।
हार के सदमे में कांग्रेस प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत
रविवार को घोषित परिणामों में कहीं खुशी और कहीं गम का आलम रहा। लेकिन रीवा जिले के हनुमना के वार्ड क्रमांक 9 के 40 वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी हरिनारायण गुप्ता हार का गम बर्दाश्त न कर पाए, जैसे ही उन्हे खबर लगी की वे निर्दलीय उम्मीदवार अखिलेश गुप्ता से 14 मतों से हार गए, उन्हे दिल का दौरा (हार्टअटैक) पड़ गया और मौत हो गई।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




