मध्यप्रदेश

MP MONSOON 2024 Update: मध्यप्रदेश में मानसून 18-19 जून को पहुंचेगा, गुजरात में रुका

Aaryan Puneet Dwivedi
16 Jun 2024 11:13 AM IST
MP MONSOON 2024 Update
x

MP MONSOON 2024 Update

मध्यप्रदेश में मानसून 18-19 जून को पहुंचने की संभावना है, जबकि गुजरात में मानसून रुक गया है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

MP MONSOON 2024 Update: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून एक्टिविटी जारी है। लेकिन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रहा मानसून अभी कमजोर पड़ गया है। इस वजह से मध्यप्रदेश में यह तय समय से 4 से 5 दिन लेट हो सकता है। 19-20 जून तक बालाघाट, डिंडोरी से मानसून एंटर हो सकता है। अगले 2-3 दिन में यह पूर्वी हिस्से में सक्रिय हो जाएगा।

मध्य प्रदेश की तरह ही राजस्थान में भी प्री-मानसून गतिविधि जारी है। अमूमन गुजरात में 15 से 20 जून के बीच मानसून दस्तक देता है। लेकिन इस बार 11 जून को ही गुजरात के नवसारी में मानसून वाली बारिश हुई थी। इसके बाद मानसून रुक गया है।

इधर, पश्चिम बंगाल समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों (नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, सिक्किम) में आज यानी 16 जून से 19 जून तक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में 64 से 115 मिमी बारिश हो सकती है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। गरज के साथ बिजली के चमकने का भी अनुमान है।

वैज्ञानिक रामाश्रय यादव ने कहा कि साउथ-वेस्ट डिस्टरबेंस के मानसून आगे नहीं बढ़ पाया है। यह 20 जून तक अहमदाबाद और सौराष्ट्र के कुछ इलाकों सहित अन्य हिस्सों में आगे बढ़ता है। 25 जून तक सौराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों को कवर करता है। 30 जून तक पूरे गुजरात को कवर करता है।

मध्यप्रदेश में शनिवार को मौसम के दो रंग देखने को मिले। छिंदवाड़ा, बुरहानपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं, छतरपुर का बिजावर सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 45.6 डिग्री तक पहुंच गया। 10-14 जून के बाद से मानसून कमजोर हुआ है, जिसके चलते मध्यप्रदेश में मानसून में देरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अब MP और अन्य राज्यों में इसकी 18-19 जून तक एंट्री होने की संभावना है।

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story