मध्यप्रदेश

MP Ministers And Departments List In Hindi 2023: अगर आपको नहीं पता मध्य प्रदेश के मंत्री और उनके विभाग तो फटाफट यहां से देखें पूरी लिस्ट?

MP Ministers And Departments List In Hindi 2023: अगर आपको नहीं पता मध्य प्रदेश के मंत्री और उनके विभाग तो फटाफट यहां से देखें पूरी लिस्ट?
x
MP Ministers And Departments List In Hindi 2023: वैसे तो मध्य प्रदेश में इसी वर्ष यानी वर्ष 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

MP Ministers And Departments List In Hindi 2023: वैसे तो मध्य प्रदेश में इसी वर्ष यानी वर्ष 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं। वर्तमान समय में भाजपा की शिवराज सरकार सत्ता संभाले हुए हैं। शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं साथ ही उन्होंने अपनी मंत्रिपरिषद टीम बना रखी है। अगर आपको नहीं पता है कि मध्य प्रदेश के किस मंत्री के पास कौन सा विभाग है आज समाचार के माध्यम से जानकारी एकत्र करें। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के साथ 30 मंत्री काम कर रहे हैं। मंत्रियों के कुल संख्या 31 है जिसमें 7 राज्य मंत्री और 23 कैबिनेट मंत्री हैं।

मुख्यमंत्री के मंत्रियों के पास है यह दायित्व

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास विमानन मंत्रालय के अलावा वह सभी विभाग है जो किसी और को नहीं सौंपा गए हैं।

डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के पास गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधाई कार्य विभाग हैं।

इसी तरह गोपाल भार्गव के पास लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग है।

तुलसी सिलावट के पास जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग है।

विजय शाह के पास वन मंत्रालय है।

जगदीश देवड़ा के पास वाणिज्य कर, वित्त योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग है।

बिसाहूलाल सिंह के पास खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग है।

यशोधरा राजे सिंधिया के पास खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग है।

भूपेंद्र सिंह के पास नगरीय विकास एवं आवास विभाग है।

मीना सिंह मांडवे के पास आदिम जाति कल्याण एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग है।

कमल पटेल के पास किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग है।

गोविंद सिंह राजपूत के पास राजस्व परिवहन विभाग है।

बृजेंद्र प्रताप सिंह के पास खनिज साधन एवं श्रम विभाग है।

विश्वास सारंग के पास चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग है।

प्रभुराम चौधरी के पास लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग है।

महेंद्र सिंह सिसोदिया के पास पंचायत और ग्रामीण विकास है।

प्रद्युम्न सिंह तोमर के पास ऊर्जा विभाग है।

प्रेम सिंह पटेल के पास पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग है।

ओमप्रकाश सकलेचा के पास सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग है।

उषा ठाकुर के पास पर्यटन, संस्कृत एवं अध्यात्म विभाग है।

अरविंद सिंह भदोरिया के पास सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन विभाग है।

मोहन यादव के पास उच्च शिक्षा विभाग है।

इसी तरह हरदीप सिंह डंग के पास नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग का दायित्व है।

राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के पास औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग है।

भारत सिंह कुशवाह के पास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं नर्मदा घाटी विकास विभाग है।

इंदर सिंह परमार के पास स्कूल शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन विभाग है।

रामखेलावन पटेल के पास पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास का दायित्व है।

राम किशोर कावरे के पास आयुष तथा जल संसाधन विभाग का दायित्व है।

बृजेंद्र सिंह यादव के पास लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी विभाग है।

सुरेश धाकड़ के पास लोक निर्माण विभाग तथा ओ पी एस भदौरिया के पास नगरीय विकास एवं आवास विभाग है।

Next Story