मध्यप्रदेश

MP : आक्सीजन उपलब्ध कराने का भरोसा मिला तो दंडवत हो गए मंत्री

News Desk
24 April 2021 4:26 PM GMT
MP : आक्सीजन उपलब्ध कराने का भरोसा मिला तो दंडवत हो गए मंत्री
x
ग्वालियर। आक्सीजन के लिए अस्पतालों में किल्लत मची है। शासन-प्रशासन किसी भी तरह से आक्सीजन की आपूर्ति कराने प्रयासरत है। इसी बीच ग्वालियर से एक ऐसा नजारा सामने आया है जब आक्सीजन की आपूर्ति के लिए प्लांट के अधिकारियों के सामने मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दंडवत होकर आभार प्रकट किया।

आपको बता दें कि ग्वालियर में आक्सीजन की समस्या के बीच आपूर्ति कराने के लिये कोविड प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह दिन रात किए हुए हैं। इसी बीच मालनपुर स्थित सूर्या रोशनी लिमिटेड से प्रशासन ने बात की। जहां समस्या को देखते हुए प्लांट के अधिकारियों ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि वह अपने प्लांट से आक्सीजन उपलब्ध कराएंगे।

फिर शनिवार को मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सूर्य रोशनी लिमिटेड पहुंच गये और प्लांट के अधिकारियों-कर्मचारियों को दंडवत होकर प्रमाण किया और उनका आभार जताया। मंत्री का ऐसा देखकर सभी लोग असहज हो गये। इस बीच मंत्री ने प्लांट के अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा की और कहा कि जो समस्याएं हो बताएं उसका समाधान किया जाएगा।

सूर्य रोशनी आक्सीजन प्लांट में 24 घंटे में 250 सिलेण्डर रिफिल हो सकेंगे

प्लांट के अधिकारियों ने बताया है कि सूर्या रोशनी आक्सीजन प्लांट में 24 घंटे में 250 सिलेण्डर रिफिल हो सकेंगे। जिससे ग्वालियर, मुरैना, भिण्ड, श्योपुर जिले के कोरोना मरीजों के लिए आक्सीजन आपूर्ति हो सकेगी। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपील की है कि संकट के दौर में सभी प्लांट संचालक आगे आकर मरीजों की जान बचाने में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग की जरूरत है।

Next Story