मध्यप्रदेश

MP Mantrimandal Vistar December 2022: शिवराज कैबिनेट का बड़ा फेरबदल दिसंबर में, रीवा से राजेंद्र शुक्ला सहित ये नए चेहरे होंगे शामिल

MP Mantrimandal Vistar December 2022: शिवराज कैबिनेट का बड़ा फेरबदल दिसंबर में, रीवा से राजेंद्र शुक्ला सहित ये नए चेहरे होंगे शामिल
x
MP Mantrimandal Vistar December 2022: एक ओर जैसे-जैसे मध्य प्रदेश का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सरकार की धड़कन भी तेज होती नजर आ रही हैं.

MP Mantrimandal Vistar 2022: एक ओर जैसे-जैसे मध्य प्रदेश का चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सरकार की धड़कन भी तेज होती नजर आ रही हैं। तभी तो शिवराज सिंह चौहान बहुत जल्दी तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रहे हैं। इन दिनों मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट सुनाई देने लगी है। पता चल रहा है कि कई मंत्री जिनका परफारमेंस ठीक नहीं है उनके पत्ते कर सकते हैं तो वही 10 से 12 नए चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

सिंधिया कोटे पर भी चल सकती है कैंची MP Mantrimandal Vistar 2022

सत्ता के उलटफेर के बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार में सिंधिया कोटे से कई मंत्री बनाए गए थे। या यूं कहें कि वर्तमान समय में सिंधिया कोटे के 6 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री हैं। संभावना जताई जा रही है कि इन कुछ मंत्रियों पर भी कार्यवाही संभव है।

गुजरात चुनाव का इंतजार MP Mantrimandal Vistar 2022

मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल नवंबर में संभावित थे। लेकिन गुजरात चुनाव को देखते हुए अभी इस फेरबदल को टाला जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा। क्योंकि 8 दिसंबर को गुजरात चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश का शीतकालीन सत्र भी शुरू होगा। संभावना जताई जा रही है कि इसके बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही मंत्रिमंडल में उलटफेर होगा।

किस वर्ग के कितने मंत्री MP Mantrimandal Vistar 2022

शिवराज मंत्रिमंडल पर अगर नजर दौड़ाई जाए तो पता चलता है कि शिवराज कैबिनेट में 30 में से 10 मंत्री क्षत्रिय हैं। वही ओबीसी कोटे से 25 प्रतिशत जिनकी संख्या 8 बताई जा रही है। एससी के 3 और एसटी के 4 मंत्री है। ब्राम्हण कोटे से नरोत्तम मिश्रा और गोपाल भार्गव मंत्री हैं।

इनका लग सकता है नंबर MP Mantrimandal Vistar 2022

जब बात मंत्रिमंडल विस्तार की हो रही है तो निश्चित तौर पर यह मन में सवाल भी आता होगा कि आखिर प्रदेश के कौन से नेता हैं जो मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसमें सबसे पहला नाम मध्य प्रदेश के रीवा जिला से राजेंद्र शुक्ला, शरतेन्द्रु तिवारी, कटनी से संजय सत्येंद्र पाठक और भोपाल से रामेश्वर शर्मा का नाम सबसे ऊपर चल रहा है।

वही एससी कोटे में विष्णु खत्री, गुना के जयपाल सिंह जज्जी, तथा जतारा से हरिशंकर खटीक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

इसी तरह ओबीसी को कैसे मनोज चौधरी और महेंद्र हार्डिया, तो एसटी से सुलोचना रावत अनारक्षित में चेतन कश्यप का नाम काफी चर्चा में है।

जिला अध्यक्षों पर भी नजर MP Mantrimandal Vistar 2022

मध्य प्रदेश भाजपा संगठन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए 6 से 8 जिला अध्यक्षों को भी बदल सकती है। प्रदेश संगठन द्वारा लिया गया जिला अध्यक्षों का फीडबैक इकट्ठा होते ही कार्यवाही हो सकती है। माना जा रहा है कि सिंगरौली, झाबुआ, जबलपुर, शाहजहांपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर और सतना के फीडबैक आ चुके हैं। अब देखना यह है कि किन जिलों के भाजपा जिला अध्यक्ष बदले जायेगे।

Next Story