
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Laptop Scheme 2022:...
MP Laptop Scheme 2022: 30 को खाते में आएगी लैपटॉप की राशि, 91617 छात्र लाभान्वित होंगे

MP Free Laptop Scheme
MP Laptop Scheme 2022: मध्यप्रदेश के 91,617 विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि अब 30 सितंबर को दी जाएगी। इसके पहले यह आयोजन 3 अक्टूबर को होने वाला था। वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 में 12वीं कक्षा 75 फीसदी से अधिक अंक के साथ जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, उन्हें लैपटॉप योजना का लाभ दिया जा रहा है।
हालांकि राज्य में यह आयोजन तीन साल बाद हो रहा है, लेकिन इसमें वर्ष 2019-20 के छात्रों को इसलिए शामिल नहीं किया गया कि उस साल जनरल प्रमोशन देकर सभी छात्रों को उत्तीर्ण किया गया था।
सिंगल क्लिक के जरिए खातों में लैपटॉप की राशि भेजेंगे सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 91617 छात्रों के खातों में सिंगल क्लिक के जरिए कुल 229 करोड़ 4 लाख 25 हजार रुपए की खातों में ट्रांसफर करेंगे। पहले यह राशि 3 अक्टूबर को भेजी जानी थी, लेकिन अब इसे 30 सितंबर को खातों में भेज दिया जाएगा।
लैपटॉप योजना के पात्र छात्रों को भोपाल बुलाया जाएगा
लैपटॉप योजना के कुल छात्रों में से करीब 23 हजार छात्रों को भोपाल बुलाया जाएगा। इनमें 44 जिलों से कुल 2200 छात्र, भोपाल संभाग के 5 जिलों समेत नर्मदापुरम, देवास और शाजापुर को मिलाकर 8 जिलों से करीब 21 हजार छात्रों को भोपाल बुलाया जाएगा। इन 8 जिलों के छात्र कार्यक्रम वाले दिन यानी 30 सितंबर को सुबह आएंगे और शाम को वापस चले जाएंगे।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




