मध्यप्रदेश

MP Ladli Bahna Yojna 2023: लाडली बहन योजना में पंच-उपसरपंच बन चुकी महिलाओं के लिए भी बड़ा ऐलान, फटाफट जाने Latest Update

MP Ladli Bahna Yojana 2023
x

MP Ladli Bahna Yojana 2023

MP Ladli Bahna Yojna 2023: लाडली बहन योजना के लिए स्पष्ट जानकारी देते हुए बताया गया है कि पंच तथा उपसरपंच रह चुकी महिलाओं को लाडली बहन योजना के लिए पात्र बताया गया है।

MP Ladli Bahna Yojna In Hindi 2023: हाल के दिनों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना लागू की है। इस योजना के तहत कम आमदनी वाली महिला परिवार को हर महीने 1000 रुपए देने का प्रावधान किया गया है। आवेदन की प्रक्रिया 15 मार्च 2023 से शुरू हो गया है। नियमों को लेकर महिलाओं के लिए स्पष्ट जानकारी देते हुए बताया गया है कि पंच तथा उपसरपंच रह चुकी महिलाओं को लाडली बहन योजना के लिए पात्र बताया गया है।

इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ

जानकारी के अनुसार ढाई लाख रुपए से ज्यादा आमदनी वाली महिला परिवार को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

बताया गया है कि ऐसी महिला जो स्वयं या उनके परिवार के लोग सांसद विधायक स्थानीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि रह चुके हैं। उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

जिन महिला परिवार के पास चार पहिया वाहन मौजूद है उन्हें भी योजना का लाभ नहीं प्राप्त होगा।

बताया गया है कि वर्तमान या भूतपूर्व सांसद विधायक, आयकर दाता परिवार, शासकीय विभाग के कर्मचारी, उपक्रम मंडल के कर्मचारी, संविदा कर्मी या पेंशनर, निगम कर्मचारी या फिर किसी मंडल के अध्यक्ष या सदस्य के परिवार की महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

कब मिलेगी महिलाओं को पहली किस्त

जानकारी के अनुसार 15 मार्च 2023 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जून 2023 में हितग्राही महिलाओं के खाते में 1000 रूपए की पहली किस्त जारी की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग को योजना क्रियान्वयन की जवाबदारी दी गई है।

Next Story