मध्यप्रदेश

MP Kisan News 2022: एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी, बढ़ाई गई खरीफ फसल पंजीयन की तारीख, फटाफट क्लिक करे

MP Rabi Girdavari 2023
x
Farmers Crop Registration Date: समर्थन मूल्य पर खरीफ फसल बेचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की फसलों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था।

MP Kisan News: समर्थन मूल्य पर खरीफ फसल बेचने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की फसलों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था। पंजीयन की आखिरी तिथि 15 अक्टूबर 2022 थी। जिसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब किसान 15 अक्टूबर के बाद भी खरीफ फसलों के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक होता है बिना रजिस्ट्रेशन फसलों की खरीदी संभव नहीं हो पाती। इसीलिए सरकार ने किसानों को एक अवसर और दिया है।

बढ़ाई गई तारीख

जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा फसल पंजीयन की तारीख 15 अक्टूबर समाप्त होने के बाद एक बार फिर बढ़ा दी है। अब किसान 21 अक्टूबर तक अपनी फसलों का पंजीयन करा सकते हैं। किसान समर्थन मूल्य पर अपने फसलों की उपज बेच सकें इसके लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ाई गई है।

किसान अवश्य कराएं पंजीयन

किसानों से कहा गया है वह समर्थन मूल्य पर खरीफ फसलों की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन अवश्य कराएं। किसान धान ज्वार बाजरा जैसी फसलों को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

फसलों की खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। अगर किसान ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया है तो समर्थन मूल्य पर अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे। इसलिए राज्य सरकार ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि वह फसलों का पंजीयन अवश्य कराएं और समर्थन मूल्य पर हो रही खरीदी में शामिल हो। ऐसे में किसानों को उनकी फसल का अच्छा दाम मिलेगा।

Next Story