मध्यप्रदेश

MP Kisan Karj Mafi Latest List 2023: किसान कर्ज माफ़ी की अधिकारिक सूची पोर्टल में जारी, फटाफट देखें अपना नाम

MP Kisan Karj Mafi Latest List 2023: किसान कर्ज माफ़ी की अधिकारिक सूची पोर्टल में जारी, फटाफट देखें अपना नाम
x
MP Kisan Karj Mafi List In Hindi 2023: देश के अन्य राज्यों की भाति मध्यप्रदेश में भी किसानों का कर्जा माफ किया गया है। जिन किसानों का कर्जा माफ हुआ है उनकी सूची पोर्टल पर डाउनलोड कर दी गई है।

MP Kisan Karj Mafi Latest List 2023: देश के अन्य राज्यों की भाति मध्यप्रदेश में भी किसानों का कर्जा माफ किया गया है। जिन किसानों का कर्जा माफ हुआ है उनकी सूची पोर्टल पर डाउनलोड कर दी गई है। किसान चाहे तो किसान माफी की यह सूची देख सकते हैं। साथ ही पीडीएफ को डाउनलोड अपने पास सुरक्षित रखा भी जा सकता है। बताया गया है कि मध्य प्रदेश के 51 जिलो के किसानों का नाम शामिल है। जिसे किसान चाहे तो देख सकते हैं।

छोटे किसानों को किया गया शामिल MP Kisan Karj Mafi Yojna In Hindi 2023

मध्य प्रदेश किसान कर्ज माफी योजना का उद्देश्य है कि छोटे और सीमांत किसानों को सबसे पहले इस कर्ज माफी का लाभ दिया जाए। इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री ने अपना कार्यक्रम शुरू किया था लेकिन बीच में ही सरकार गिर गई। फिर भी सरकार ने कई छोटे और सीमांत किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिया है। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। इसे पोर्टल पर आसानी से देखा जा सकता है।

क्या है मुख्यमंत्री किसान कर्ज माफी योजना Madhya Pradesh Kisan Karj Mafi Yojana in hindi 2023

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना का नाम बदलकर जय किसान फसल ऋण माफी योजना कर दिया गया। इस कर्ज माफी योजना में 2 लाख रुपए तक के फसल ऋण माफ किए जाने का प्रावधान किया गया था। पहले ही 5 जनवरी 2019 को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी थी।

तीन तरह के फार्म

सत्ता में आने के पहले ही चुनाव के समय किसानों से कांग्रेस पार्टी ने वादा किया था कि वह अगर प्रदेश में सरकार बनाती है तो 10 दिनों के अंदर किसानों का कर्जा माफ होगा। सरकार बनने के पश्चात कांग्रेस के मुख्यमंत्री बने कमलनाथ ने इसकी शुरुआत भी कर दी। किसानों से हरा, गुलाबी और सफेद रंग का आवेदन पत्र भरवाया गया। 3 तरह के फार्म भरवाने का मतलब तीन अलग-अलग कैटेगरी में किसानों को डिवाइड किया गया था।

बताया गया है कि इस किसान कर्ज माफी योजना में लगभग 55 लाख किसान शामिल हुए। इस कर्ज माफी में सरकार के खजाने पर लगभग 50 हजार करोड़ रुपए का भार पड़ेगा।

किसान ऐसे देखें अपना नाम

पोर्टल पर कर्ज मुक्त हुए किसानों की सूची ऑनलाइन माध्यम से देखी जा सकती है। इसके लिए बताया गया है कि सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। बताया गया है कि एमपीकिसान. एमपी. जिओभी. इन पर जाना होगा। यहां पर होम पेज में जय किसान फसल ऋण माफी योजना के लिंक पर क्लिक करें। इसके पश्चात सूची दिखनी शुरू हो जाएगी। सूची में किसान अपना नाम देखें और नहीं तो इसे डाउनलोड कर रख ले।

Next Story