मध्यप्रदेश

MP Kisan Karj Mafi 2022: मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा ऐलान, किसानों का ब्याज होगा माफ

MP Kisan Karj Mafi 2022: मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा ऐलान, किसानों का ब्याज होगा माफ
x
MP के किसानो के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। बजट सत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के किसानों गरीबों के लिए कई अहम निर्णय लिए हैं। वही सीएम ने कहा कि आज हमारे प्रदेश के किसान पूर्व मुख्यमंत्री रहे कमलनाथ सरकार की वजह से बैंकों में डिफाल्टर घोषित हो रहे हैं। किसानों के हालत के लिए जवाबदार सिर्फ और सिर्फ कमलनाथ सरकार है। जिसने किसानों का ऋण माफ करने की घोषणा तो कर दी लेकिन ऋण माफी के नाम पर छलावा किया गया। अब उन किसानों को राहत देने के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार ने निर्णय लिया है कि किसानों द्वारा लिया गया बैंक से ऋण के ब्याज की शिवराज सरकार भरेगी।

28 मार्च को मोदी करवाएंगे गृह प्रवेश

सीएम शिवराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 30 लाख हितग्राहियों को आवास देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए 28 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 लाख 21 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवाएंगे। वही आवास प्लस योजना के माध्यम से 27 लाख नए भवन बनाए जाएंगे।

जुड़ेंगे संबल योजना से कटे नाम

सीएम शिवराज सिंह ने कहा है कि अगर किसी कारणवश संबल योजना से हितग्राहियों के नाम कटे हैं तो उन्हें हर हाल में जोड़ा जाएगा। मध्य प्रदेश में चल रही सभी जन कल्याणकारी योजनाएं पुनः पूरी प्राथमिकता के साथ संचालित की जाएंगी और लोगों को लाभ मिलेगा।


रोजगार दिवस 29 मार्च को

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 29 मार्च को रोजगार दिवस मनाया जाएगा। माफियाओं द्वारा गरीबों और सरकारी भूमि किया गया कब्जा हटाया जाएगा। साथ ही शिवराज सिंह ने यह भी कहा के आक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के बाद खाली हुई भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे।

Next Story