
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Kisan App...
MP Kisan App e-Uparjan: गेंहू उपार्जन के लिए एमपी किसान एप पर भी किसान करा सकते हैं पंजीयन

MP Rabi Uparjan 2023
MP Kisan App e-Uparjan: रीवा / भोपाल। किसानों को उनके उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए समर्थन मूल्य पर गेंहू की खरीद सहकारी समितियों के माध्यम से की जायेगी। इसके लिए किसानों का पंजीयन 5 मार्च तक किया जा रहा है। किसान अपने नजदीकी केन्द्र में जाकर आवश्यक अभिलेख देकर कार्यालयीन समय में पंजीयन ऑनलाइन करा सकते हैं। पात्र किसान एमपी किसान एप (MP Kisan App) तथा एमपी ई-उपार्जन पोर्टल (MP e-Uparjan Portal) पर भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीकृत किसानों से शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेंहू की खरीद की जायेगी।
ऐसे करें MP Kisan App में पंजीयन
- किसान एप पर पंजीयन के लिए किसान अपने मोबाइल एप पर किसान एप डाउनलोड करें।
- उसमें जिले का नाम, पटवारी हल्का नम्बर, गांव तथा खसरा नम्बर दर्ज करें।
- खसरा नम्बर दर्ज करने पर उसमें पटवारी द्वारा गिरदावरी में दर्ज फसल की जानकारी दिखेगी।
- इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नम्बर से आधार संख्या तथा समग्र आईडी दर्ज करें।
- यह आधार नम्बर पंजीकृत मोबाइल नम्बर से लिंक होना चाहिए।
- आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर से जो बैंक खाता लिंक होगा उसी पर भुगतान दिया जाएगा।
- पंजीयन के समय किसान भण्डारण के विकल्प तथा गेंहू बेचने के लिए नामित व्यक्ति की जानकारी भी दर्ज कर सकते हैं।
- इसके बाद पंजीयन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




