मध्यप्रदेश

MP Jail Headquater Transfer 2022: एमपी जेल मुख्यालय में ताबड़तोड़ तबादले, 173 मुख्य प्रहरी को किया इधर से उधर, देखे आपके जिले में कौन आया

MP Jail Headquater Transfer 2022: एमपी जेल मुख्यालय में ताबड़तोड़ तबादले, 173 मुख्य प्रहरी को किया इधर से उधर, देखे आपके जिले में कौन आया
x
MP Jail Headquater Posting 2022: मध्य प्रदेश जेल मुख्यालय ने एक बार बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के ट्रांसफर किए हैं।

MP Jail Headquater Transfer 2022: मध्य प्रदेश जेल मुख्यालय ने एक बार बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के ट्रांसफर किए हैं। कई मुख्य प्रहरी को कार्यवाहक के तौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह निर्णय गुरुवार को महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं की अध्यक्षता में हुई। छानबीन कमिटी के बाद मुख्य प्रहरी को कुछ प्रभाव देने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।

पदस्थापना की लिस्ट MP Jail Headquater Posting 2022

जारी की गई सूची में 173 मुख्य प्रहरी की नवीन पदस्थापना स्थल की सूची जारी कर दी गई है। इसमें बताया गया है कि कार्यवाहक प्रभार वाले मुख्य प्रहरीगण अपने पोस्ट के साथ ही मिले हुए अतिरिक्त जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। वही यह भी कहा गया है कि इस आदेश को बिना किसी पूर्व सूचना के सक्षम अधिकारी द्वारा निरस्त करते हुए मूल पद पर वापस भी भेजा जा सकता है।

आइए देखें किसे कहा भेजा गया MP Jail Headquater Posting 2022

सामान्य तौर पर कुछ प्रहरी के नाम बताए जा रहे हैं। जिसमें अम्मन प्रसाद श्रीवास को वारासिवनी से सब जेल सरदारपुर स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह देवेंद्र सिंह केंद्रीय जेल सतना से सब जेल कन्नौद, मुनेंद्र प्रसाद अग्निहोत्री केंद्रीय जेल जबलपुर से केंद्रीय जेल इंदौर, राघवेंद्र मिश्रा का केंद्रीय जेल सतना से केंद्रीय जेल इंदौर, रामरूप सिंह कुशवाहा का सेंट्रल जेल ग्वालियर से जिला जेल मंदसौर, फूल सिंह गिरवाल केंद्रीय जेल उज्जैन से सब जेल सारंगपुर, महासिंह तेकाम को सब जेल सीहोर से केंद्रीय जेल नरसिंहपुर भेज दिया गया है।

आइए देखें 173 जेल प्रहरियों की ट्रांसफर लिस्ट MP Transfer 2022




















Next Story