मध्यप्रदेश

MP IPS Promotion 2022: जारी हुई List! एमपी के 18 आईपीएस अधिकारी हुए पदोन्नत, एडीजीपी, आईजी एवं डीआईजी पद पर पदस्थ, रीवा-सीधी SP बने DIG

MP IPS Promotion 2022
x

MP IPS Promotion 2022

MP IPS Promotion 2022: एमपी गृह विभाग से पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों की सूची जारी

MP IPS Transfer 2022: अलविदा साल ने एमपी के 18 ऐसे पुलिस अधिकारियों को बड़ी खुशखबरी देकर जा रहा है, जो कि पदोन्नत होकर पुलिस अधिकारी बन गए है। शुक्रवार को मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग बल्लभ भवन से ऐसे अधिकारियो के नामों की सूची जारी कर दी गई है। जिन्हे पदोन्नत का लाभ मिला है, हांलाकि सभी अधिकारियों को फिलहाल उसी जगह में अभी पोस्टिंग दी गई है।

2 पुलिस अधिकारी बने एडीजीपी MP IPS Promotion 2022

जारी सूची के तहत 1998 बैंच के पुलिस अधिकारी विवेक शर्मा पुलिस महानिरिक्षक भोपाल प्रशासन एवं साजिद फरीद पुलिस महानिरिक्षक विशेष सशस्त्र को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।

इसी तरह 2005 बैच के पुलिस अधिकारी सुशांत कुमार सक्सेना डीआईजी रतलाम एवं डॉक्टर आशीष कुमार को पदोन्नति का लाभ मिला है और उन्हे आईजी पद पर पदोन्नत किया गया है।

14 एसपी हुए डीआईजी MP IPS Promotion 2022

गृह विभाग से जारी सूची के तहत एमपी के 14 पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नती का लाभ मिला है। उन्हे उपपुलिस महानिरिक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नती का लाभ रीवा एसपी नवनीत भसीन एवं सीधी एसपी मुकेश श्रीवास्तव को भी मिला है और वे डीआईजी पद पर पदस्थ किए गये है।

वर्तमान स्थान पर ही अभी देगे सेवाएं MP IPS Promotion 2022

गृह विभाग ने जो सूची जारी की है उसके तहत पुलिस अधिकारियों का कार्य क्षेत्र पूर्व स्थान पर ही अभी किया गया है। जानकारी के तहत नए वर्ष, यानि की एक पखवाड़े के अंतराल में तबादला सूची भी जारी हो सकती है। जिसमें उक्त अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की जा सकती है।

देखे जारी की गई लिस्ट MP IPS Promotion 2022








Next Story