मध्यप्रदेश

MP IAS TRANSFER LIST: एमपी के आईएएस अधिकारियों की तबादला की सूची जारी, यहाँ देखें लिस्ट

MP IAS TRANSFER LIST: एमपी के आईएएस अधिकारियों की तबादला की सूची जारी, यहाँ देखें लिस्ट
x
MP IAS TRANSFER LIST: एमपी के आईएएस अधिकारियों की तबादला की सूची जारी! Transfer list of IAS officers of MP released, see list here

MP IAS TRANSFER LIST: सामान्य प्रशासन विभाग (Department of General Adminstration) द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के अधिकारियों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी गई है। किस अधिकारी को कहां के लिए स्थानांतरित किया गया है यह जारी किए गए आदेश में स्पष्ट रूप से बताया गया है। जारी आदेश में नवीन पदस्थापना के लिए विधिवत जानकारी दी गई है।

धरणेन्द्र कुमार जैन को नवीन पदस्थापना सूची के अनुसार राज्यपाल के उप सचिव पद पर पदस्थ कर दिया गया है। इसके पूर्व धरणेन्द्र कुमार जैन संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं पदेन उपसचिव विधि एवं विधाई कार्य विभाग में पदस्थ थे।

कृष्ण देव त्रिपाठी को नवीन पदस्थापना सूची के अनुसार संचालक मध्य प्रदेश राज्य ऐड्स कंट्रोल सोसायटी से अब उन्हें संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल तथा पदेन उपसचिव मध्य प्रदेश शासन, विधि एवं विधाई कार्य केवल निर्वाचन संबंधी के लिए पदस्थ किया गया है।

श्रीमती सुरभि गुप्ता जो अपर सचिव चिकित्सा शिक्षा थी उन्हें वर्तमान कर्तव्यों के साथ संचालक मध्य प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सुश्री हरसिमरन प्रीत कौर जो वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी मुलताई जिला बैतूल में पदस्थ थी उन्हें अब अस्थाई रूप से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

Next Story