
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP IAS Transfer List...
MP IAS Transfer List 2022: 8 आईएएस अफसरों के तबादले, रीवा कलेक्टर इलैयाराजा को जबलपुर की कमान

MP IAS Transfer List 2022
MP IAS Transfer List 2022: भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। राज्य के 8 आईएएस (MP IAS Officers Transfer) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। रीवा कलेक्टर रहें डॉ. इलैयाराजा टी को जबलपुर डीएम के पद पर स्थानांतरित किया गया है, जबकि अलीराजपुर कलेक्टर रहें मनोज पुष्प को रीवा की कमान सौंपी गई है। वहीं जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को प्रबंध संचालक ऊर्जा विकास निगम, मप्र भोपाल का दायित्व सौंपा गया है। (यहां क्लिक कर रीवा रियासत का ऑफिसियल Google App अपने मोबाइल में डाउनलोड करें और लेटेस्ट न्यूज़ की अपडेट सबसे तेज पाएं)
एक नजर में तबादले
1. संजय गुप्ता, आईएएस-2007,
वर्तमान पदस्थापना : कलेक्टर, हरदा
नवीन पदस्थापना : विकअ-सह-आयुक्त-सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, मप्र तथा प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी तिलहन, उत्पादक संघ, भोपाल।
2. डॉ. इलैयाराजा टी, आईएएस-2009
वर्तमान पदस्थापना : कलेक्टर, रीवा।
नवीन पदस्थापना : कलेक्टर, जबलपुर।
3. कर्मवीर शर्मा, आईएएस-2010
वर्तमान पदस्थापना : कलेक्टर, जबलपुर।
नवीन पदस्थापना : प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम, मप्र।
4. मनोज पुष्प, आईएएस-2011
वर्तमान पदस्थापना : कलेक्टर, अलीराजपुर।
नवीन पदस्थापना : कलेक्टर, रीवा।
5. ऋषि गर्ग, आईएएस-2013
वर्तमान पदस्थापना : कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम।
नवीन पदस्थापना : कलेक्टर, हरदा।
6. राघवेन्द्र सिंह, आईएएस-2013
वर्तमान पदस्थापना : अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर-इंदौर।
नवीन पदस्थापना : कलेक्टर, जिला-अलीराजपुर।
7. नेहा मीना, आईएएस-2014
वर्तमान पदस्थापना : अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर-इंदौर।
नवीन पदस्थापना : कलेक्टर, जिला-नीमच।
8. हिमांशु चन्द्र, IAS (2015)
वर्तमान पदस्थापना : सीईओ, जिला पंचायत-इंदौर, अपर कलेक्टर-इंदौर।
नवीन पदस्थापना : मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत-शहडोल।
Transfer List Tuesday, 1st February 2022
Transfer List Tuesday, 1st February 2022
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




