मध्यप्रदेश

बड़ी खबर: अचानक शिवराज सरकार ने 6 जिलों के कलेक्टर बदले, जानें आपके यहां किसे मिली पदस्थापना?

MP IAS Transfer List 2023
x
MP IAS Transfer List 2023: एमपी से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। चुनाव से साढ़े चार महीने पहले छह जिलों के कलेक्टरों की नई पोस्टिंग कर चुनावी जमावट शुरू कर दी गई है।

MP IAS Transfer List 2023: एमपी से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। चुनाव से साढ़े चार महीने पहले छह जिलों के कलेक्टरों की नई पोस्टिंग कर चुनावी जमावट शुरू कर दी गई है। दतिया कलेक्टर संजय कुमार 12 नवंबर 2020 से यहां पदस्थ थे। उनका ट्रांसफर करते- हुए श्योपुर कलेक्टर के पद पर नई पोस्टिंग की गई है।

बता दे की इसी तरह टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष द्विवेदी 16 जून 2020 से पदस्थ थे। उन्हें टीकमगढ़ से हटाकर नई पोस्टिंग अशोक नगर कलेक्टर के पद पर की गई है। इन दोनों कलेक्टर के तीन साल का कार्यकाल चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के दौरान हो रहा था।

कहां किसे मिली पदस्थापना?

  • संदीप कुमार माकिन (2010) अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का कलेक्टर, जिला दतिया के रूप में ट्रांसफर किया गया है।
  • संजय कुमार (2011) कलेक्टर, जिला दतिया का कलेक्टर, जिला श्योपुर के रूप में ट्रांसफर किया गया है।
  • अवधेश शर्मा (2012) अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल का कलेक्टर, जिला टीकमगढ के रूप में ट्रांसफर किया गया है।
  • सुभाष कुमार द्विवेदी (2012), कलेक्टर, जिला टीकमगढ़ का कलेक्टर, जिला अशोकनगर के रूप में ट्रांसफर किया गया है।
  • उमा महेश्वरी आर. (2013), कलेक्टर, जिला अशोकनगर का उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन के रूप में ट्रांसफर किया गया है।
  • शिवम वर्मा (2013), कलेक्टर, जिला श्योपुर का उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन के रूप में ट्रांसफर किया गया है।
  • राघवेन्द्र सिंह (2013), कलेक्टर, जिला अलीराजपुर का कलेक्टर, जिला आगर-मालवा के रूप में ट्रांसफर किया गया है।
  • कैलाश वानखेड़े (2013) कलेक्टर, जिला आगर-मालवा का उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन के रूप में ट्रांसफर किया गया है।
  • अभय अरविंद बेडेकर (2014), अपर कलेक्टर, जिला इंदौर का कलेक्टर, जिला अलीराजपुर के रूप में ट्रांसफर किया गया है।

ये अफसर भी हटेंगे

बता दें की चुनाव ड्यूटी से जुड़े उन अफसरों को हटाया जा रहा है, जो एक ही जिले में तीन साल पूरे कर चुके हैं। इनमें कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और आरआई को हटाया जाएगा। इनके अलावा आईजी, एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी, टीआई और एसआई को भी हटाया जाएगा। पिछले विधानसभा या लोकसभा चुनाव में शिकायतों के आधार पर चुनाव आयोग ने जिन अफसरों को हटाया था, उन्हें इस बार भी हटाया जाएगा। जल्द इनके आदेश जारी होंगे।




Next Story