
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP IAS Promotion &...
MP IAS Promotion & Transfer 2024: नए साल में 12 आईएएस अफसरों के प्रमोशन और तबादले हुए, आदेश जारी

MP IAS Promotion & Transfer 2024: नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2024 को मध्य प्रदेश शासन ने 12 आईएएस अधिकारियों को न्यू ईयर गिफ्ट दिया है। इन आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति और तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। कई अपर सचिव के पद पर पदस्थ भाप्रसे अधिकारियों को प्रमोट कर सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।
MP IAS Promotion & Transfer 2024 List
- कृष्ण गोपाल तिवारी, अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, जल संसाधन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
- भरत यादव, वि.क.अ-सह-आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा पदेन अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग को आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
- सिबी चक्रवर्ती एम., अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, परिवहन विभाग (अतिरिक्त प्रभार) की ज़िम्मेदारी दी गई है।
- श्रीमती सुरभि गुप्ता, अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोस सोसायटी, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोस सोसायटी, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) दिया गया है।
- श्रीमती शिल्पा गुप्ता, अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, योजना आर्थिक एवं सांख्यकीय विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।
- मनोज खत्री, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश तथा पदेन अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन संबंधी कार्य के लिए) के तौर पर नई पदस्थापना दी गई है।
- गोपाल चन्द्र डाड, वि.क.अ-सह-आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा एवं अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा वि.क.अ-सह-आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं संचालक, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जनजाति कल्याण (अतिरिक्त प्रभार) को आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव, मध्यप्रदेश शासन, चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा आयुक्त, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण एवं संचालक, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु जनजाति कल्याण (अतिरिक्त प्रभार) का दायित्व सौंपा गया है।
- दिलीप कुमार, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश कृषि उद्योग विकास निगम, भोपाल की नई पदस्थापना प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश कृषि उद्योग विकास निगम, भोपाल के तौर पर की गई है।
- श्रीमती उर्मिला सुरेन्द्र शुक्ला, वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह- संचालक, पुरातत्व एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश तथा पदेन अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग को आयुक्त-सह- संचालक, पुरातत्व एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश तथा पदेन सचिव, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग का पद सौंपा गया है।
- वीरेन्द्र सिंह रावत, वि.क.अ.-सह-आयुक्त, सागर संभाग, सागर को आयुक्त, सागर संभाग, सागर का दायित्व मिला है।
- आलोक कुमार सिंह, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल तथा वि.क.अ.-सह-आयुक्त -सह-पंजीयक, सहकारी संस्थाएं मध्यप्रदेश एवं प्रबंधक संचालक, राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ (अतिरिक्त प्रभार) को प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ, भोपाल तथा आयुक्त-सह- पंजीयक, सहकारी संस्थाएं मध्यप्रदेश एवं प्रबंधक संचालक, राज्य सहकारी तिलहन उत्पादक संघ (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है।
- ललित कुमार दाहिमा, अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग को सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मिला है।
IAS Transfer Order Dt 01 January 2024
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




