मध्यप्रदेश

MP : हौंसले की उड़ान,दिव्यांग पति-पत्नी ने जीता डबल गोल्ड, भारतीय टीम में चयनित...

Ankit Neelam Dubey
16 Feb 2021 6:44 AM GMT
MP : हौंसले की उड़ान,दिव्यांग पति-पत्नी ने जीता डबल गोल्ड, भारतीय टीम में चयनित...
x
भोपाल/ MP News : दिव्यांग पति-पत्नी के हौंसले की उड़ान को विश्व स्तर पर पंख लग रहे है। दरअसल भोपाल के छोटे तालाब में नेशनल पैरा केनो चैंपिय

MP : हौंसले की उड़ान,दिव्यांग पति-पत्नी ने जीता डबल गोल्ड, भारतीय टीम में चयनित…

भोपाल/ MP News : दिव्यांग पति-पत्नी के हौंसले की उड़ान को विश्व स्तर पर पंख लग रहे है। दरअसल भोपाल के छोटे तालाब में नेशनल पैरा केनो चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें मनीष कौरव और उनकी पत्नी प्राची यादव कौरव ने डबल गोल्ड मेडल जीते हैं। दोनों ग्वालियर के रहने वाले हैं। दोनों जन्मजात दिव्यांग हैं और इंटरनेशनल प्लेयर हैं।

विश्व चैपियनशिप के लिये चयनित

दोनों वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चुने गए हैं। वे पहले भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। आठ माह पहले लॉकडाउन के दौरान दोनों ने लव मैरिज की है। अब भोपाल में रहकर अपने खेल को निखार रहे हैं।

गुरू-शिष्य में हो गया था लव

प्राची और मनीष की पहली मुलाकात तीन साल पहले छोटी झील में आयोजित ट्रायल में हुई थी। मनीष सीनियर थे, ऐसे में प्राची को इस खेल की बारीकियां सिखाते रहते थे। इस दौरान दोनों में प्यार हुआ। दोनों ने कोर्ट में शादी कर लिये और भोपाल में किराये का कमरा लेकर रहते है।

Ankit Neelam Dubey

Ankit Neelam Dubey

    Next Story