मध्यप्रदेश

MP Holika Dahan New Guidelines 2023: एमपी में होलिका दहन को लेकर नई गाइडलाइन जारी, फटाफट देखे New Update

MP Holika Dahan New Guidelines 2023: एमपी में होलिका दहन को लेकर नई गाइडलाइन जारी, फटाफट देखे New Update
x
MP Holika Dahan New Guidelines 2023: एमपी में होलिका दहन को लेकर नई गाइडलाइन जारी.

MP Holika Dahan New Guidelines 2023: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सभी बिजली उपभोक्ताओं तथा आम नागरिकों से अपील की है यहाँ तक की एक छोटी सी गाइड लाइन भी जारी की गई है. मंत्री ने कहा की बिजली की ऐसी लाइनें जिसमें विद्युत शक्ति प्रवाहित होती है, उनके नीचे होलिका दहन नहीं करें। ट्रांसफार्मर के समीप भी होलिका दहन न किया जाये। यहाँ पर होलिका दहन करने पर दुर्घटना की संभावना सदैव बनी रहती है।

पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग ने प्रदेशवासियों को हर्षोल्लास और रंगों के त्यौहार "होली'' पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। श्री डंग ने अपने संदेश में प्रदेशवासियों से अपील की है कि होली पर पर्यावरण को क्षति न पहुँचाएँ, पेड़ न काटें, बल्कि प्रकृति संरक्षण में योगदान देते हुए एक पौधा लगायें।

मंत्री डंग ने कहा कि वन विभाग ने प्रदेश में सूखी लकड़ी विक्रय की व्यवस्था की है, उसका लाभ उठायें। भारतीय संस्कृति में गोबर के कंडों का अत्यधिक महत्व है। होली जलाने में गौ-काष्ठ और कंडों का प्रयोग करें। प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के इस पावन पर्व पर गिले-शिकवे भुला कर त्यौहार को खुशियों से सराबोर करें।

पशुपालन एवं डेयरी, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि होलिका दहन में अधिक से अधिक गौ-काष्ठ और कंडों का उपयोग करें। इससे लकड़ी बचेगी। गौ-काष्ठ और कंडा विक्रय से गौ-शालाओं की आमदनी होगी और वे आर्थिक रूप से सुदृढ़ होंगी। गोबर जलने से वातावरण भी शुद्ध होता है। मंत्री श्री पटेल ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मंत्री पटेल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रोज पौध-रोपण कर रहे हैं, जो भविष्य के पर्यावरण संरक्षण के लिये किये जा रहे प्रयासों में एक नींव के पत्थर के समान है। हरे-भरे वृक्षों को नुकसान न पहुँचा कर आप भी पर्यावरण संरक्षण में अपना परोक्ष योगदान दे सकते हैं।

Next Story