मध्यप्रदेश

खुशखबरी! एमपी में 20% संविदा कर्मचारी होंगे नियमित

खुशखबरी! एमपी में 20% संविदा कर्मचारी होंगे नियमित
x
MP Governmnet Job 2022 Latest News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार करीब 1 लाख विभिन्न विभागों के पदों पर भर्ती करने की ओर अग्रसर है।

MP Governmnet Job 2022 Latest News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) सरकार करीब 1 लाख विभिन्न विभागों के पदों पर भर्ती करने की ओर अग्रसर है। भर्ती प्रक्रिया में कहा गया है कि 20 प्रतिशत संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। इसके लिए आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन मांगा गया था। जिससे अभी स्पष्ट हो रहा है कि सभी विभागों में होने वाली भर्ती के 20 प्रतिशत पद संविदा कर्मचारियों नियमित पदों पर नियुक्ति देकर किया जाएगा।

जारी हुआ दिशा निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्ति देने हेतु 20 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। साथ ही आरक्षण के संबंध में मार्गदर्शन मागा गया है। आरक्षण विभागों में कैसे लागू किया जाएगा यह स्पष्ट होने के बाद ही पूरे प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी।

मध्यप्रदेश में करीब 72000 संविदा कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं। लेकिन कई विभागों में ऐसी स्थिति भी है जहां पर आरक्षित वर्ग के संविदा कर्मी उपलब्ध नहीं है। ऐसी स्थिति में स्पष्ट किया गया है कि उस आरक्षित वर्ग के लिए सीधी भर्ती कर भरे जाएंगे।

2 हजार कर्मचारी हुए नियमित

जानकारी के अनुसार 5 जून 2018 को 20 प्रतिशत पदों पर संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने का प्रावधान तैयार किया गया था। जिस पर करीबन 2000 कर्मचारियों को अब तक में नियमित किया जा चुका है। अब रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

गैर संविदा कर्मियों को मिलेगा मौका

सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय के अपर सचिव शैलबाला ए मार्टिन द्वारा नियुक्ति के लिए दिशा निर्देश का पत्र जारी किया है। स्पष्ट तौर पर कहा गया है की संविदा हेतु आरक्षित 20 प्रतिशत आरक्षित पदों पर होरिजेंटल आरक्षण लागू होगा। साथ ही यह भी कहा गया है कि संविदा कर्मचारियों की उपलब्धता न होने पर रूस्टर अनुसार गैर संविदा कर्मचारियों को मौका दिया जाएगा।

Next Story