मध्यप्रदेश

MP Government jobs: 29 दिसंबर से इन पदों में हो रही भर्ती, जल्दी करे आवेदन!

mp government job
x

JOBS

MP Government jobs: MP में पंचायत चुनाव के पहले इन पदों में भर्ती निकली है.

MP Government jobs: सिविल जज की तैयारी कर रहे लोगो के लिए अच्छी खबर है। क्योकि एमपी में सिविल जज के 123 पदो पर भर्ती करने के लिए आवेदन फार्म भरवाएं जाएगे। ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर से 27 जनवरी 2022 तक भरे जा सकेगे। हालांकि अभी तक ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा की तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

जिन 123 पदों पर भर्ती की जाएगी। उसमें 62 पद अनारक्षित, 19 पद अनुसूचित जाति जबकि 25 पद अनुसूचित जनजाति और 17 पद ओबीसी के लिए आरक्षित है।

भरवाऐ जाएगे बांड

दरअसल मध्यप्रदेश में नियम में संशोधन किए गए है। खबरों के तहत मध्यप्रदेश न्यायिक सेवा नियम 1994 में बदलाव के तहत अब सिविल जज परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को नियुक्ति के समय 5 लाख रुपए का बांड भरवाया जाएगा। इसके साथ ही सिविल जज में नियुक्ति मिलने के 3 साल के भीतर इस्तीफा दिया तो बांड की राशि जब्त कर ली जाएगी।

ऐसी स्थित में लिया गया निणर्य

बताया गया है कि परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद राज्य शासन द्वारा नियुक्ति से पहले सिविल जजों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करता है। जिसके लिए काफी राशि खर्च होती है। इसके अलावा भी कई तरह के खर्चे परीक्षा आयोजित करने में किए जाते हैं। ऐसी स्थिति में एक सिविल जज के इस्तीफा देने से न सिर्फ कार्यशैली पर असर पड़ता है बल्कि एक पद रिक्त होने से राज्य शासन को आर्थिक क्षति का भी सामना करना पड़ता है।

जिसके बाद हुए नियम के संशोधन में अब मेडिकल छात्रों की तर्ज पर सिविल जज से भी बांड भरवाया जाएगा। वहीं सिविल जज द्वारा नियुक्ति मिलने के 3 साल के भीतर यदि अपने पद से इस्तीफा दिया जाता है तो 3 माह के वेतन और भत्ते या फिर उनकी राशि जो भी अधिक राशि हो, उसका भुगतान सिविल जज को करना होगा।

आवेदन फार्म भरने की यह है शर्ते

सिविल जज में आवेदन फार्म भरने के लिए भारत का नागरिक होना चाहिए, जिनके पास कानून में स्नातक की डिग्री है। उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 तक 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए सभी शर्तो को पूरा करते हुए अपना फार्म भर सकता है।

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत

    Next Story