मध्यप्रदेश

एमपी में हो रही 11850 पदों पर भर्ती, फटाफट से करें चेक, किन विभागों के लिए आप हैं योग्य?

MP Government Job Latest Updates
x
MP Government Job 2022: मध्य प्रदेश के युवाओं के पास सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। कहां कितने पदों पर भर्ती निकली है। आइये इसके बारे में विधिवत जानकारी एकत्र करते हैं।

MP Government Job 2022: मध्य प्रदेश के युवाओं के पास सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है। कहां कितने पदों पर भर्ती निकली है। आइये इसके बारे में विधिवत जानकारी एकत्र करते हैं। जानकारी के अनुसार एक ओर जहां आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के 305 पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं मध्यप्रदेश विधानसभा में असिस्टेंट ग्रेड 3 स्टेनोग्राफर और सिक्योरिटी गार्ड तथा अन्य कई विभागों में भर्ती होने वाली है। आइये एक एक जानकारी लें।

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड

मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड में आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर के 305 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट मध्य प्रदेश सरकार में होगी। वही केमिस्ट और समकक्ष के 344 पदों पर वैकेंसी निकाली है। अभ्यर्थी 21 नवंबर से 5 सितंबर के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा

मध्यप्रदेश विधानसभा में असिस्टेंट ग्रेड 3 स्टेनोग्राफर और सिक्योरिटी गार्ड के 55 पदों पर भर्ती होनी है। इसके लिए 10 नवंबर 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट एमपी विधानसभा डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश जल निगम

मध्य प्रदेश जल निगम ने मैनेजर के 48 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए एक अभ्यर्थी 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जनजाति कार्य विभाग

जनजाति कार्य विभाग ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती राज्य के 40 जिलों के स्कूलों में 11098 शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 17 नवंबर 2022 से शुरू होना है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन

साथ ही बताया गया है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन ने पीजीटी टीजीटी प्रिंसिपल सहित कुल 4014 पदों पर भर्ती निकाली है केवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है।

डीआरडीओ

इसी तरह डीआरडीओ ने स्टेनोग्राफर 2017 समेत 1061 पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी 7 नवंबर से 7 दिसंबर के बीच आवेदन कर सकते हैं।

Next Story