
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Holidays 2023:...
मध्यप्रदेश
MP Holidays 2023: सरकार ने छुट्टियों को लेकर जारी किया आदेश, जानें क्या है UPDATE?
Viresh Singh Baghel | रीवा रियासत
1 Feb 2023 7:10 PM IST

x
MP Holidays List 2023
MP Holidays List 2023: एमपी की राजधानी भोपाल में 3 ऐच्छिक अवकाश घोषित कर दिए गए है
MP Holidays List 2023: लोकल हॉलिडे (Local Holidays) को लेकर भोपाल प्रशासन निणर्य ले लिया है। जिससे अब तय हो गया है कि वर्ष 2023 में भोपाल के सभी कार्यालयों में 3 स्थानिय अवकाश घोषित रहेगे। ऐसे में कर्मचारियों की मौज रहेगी, दरअसल छुट्टी एक ऐसा शब्द है जिसका नाम आते ही चाहे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हो या फिर कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी। हर कोई छुट्टी को लेकर न सिर्फ प्रसन्न रहता है बल्कि अवकाश दिन का अपना प्लान तैयार कर लेता है।
स्थानिय स्तर पर तय होता है अवकाश
स्थानिय अवकाश की जो व्यवस्था बनाई गई है, उसके तहत स्थानिय प्रशासन इसे तय करता है। जिसमें लोकल स्तर पर कुछ ऐसे पर्व होते है, जिसमें शासन द्वारा छुट्टी निर्धारित नही रहती है। ऐसे में स्थानिय प्रशासन लोकल हॉलिडे तय करके अवकाश घोषित करता है। जिससे स्थानिय लोगो को सुविधा मिल सकें।
इस दिवस पर भोपाल में रहेगी छुट्टी
- जो जानकारी आ रही है उसके तहत मंगलवार 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी पर स्थानिय अवकाश रहेगा।
- वही दूसरा स्थानिय अवकाश दशहरा पर्व के दूसरे दिन तय किया गया है। इस दिन दुर्गा भक्त प्रतिमाओं का विसर्जन करते है, ऐसे में बुधवार 25 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी।
- जबकि तीसरा ऐच्छिक अवकाश दीपावली के दूसरे दिन यानि की सोमवार 13 नवम्बर को तय किया गया है। इस डेट में स्थानीय अवकाश रहेगा।
- इस वर्ष भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस 3 दिसम्बर को पड़ रहा है, लेकिन रविवार होने के कारण स्थानीय अवकाश की सूची में इसे शामिल नहीं किया गया है।
Next Story




