मध्यप्रदेश

MP GK In Hindi: एमपी में कुल कितने प्रकार की मिट्टी पाई जाती है? चलिए आज जानते है

MP GK In Hindi
x

MP GK In Hindi

Madhya Pradesh General Knowledge In Hindi: मिट्टी जो हमें प्रकृति के द्वारा वरदान के रूप में प्राप्त हुई है। मिट्टी की वजह से इस संसार का वजूद है।

Madhya Pradesh General Knowledge In Hindi: मिट्टी जो हमें प्रकृति के द्वारा वरदान के रूप में प्राप्त हुई है। मिट्टी की वजह से इस संसार का वजूद है। बिना मिट्टी के जीवन की कल्पना करना असंभव है। तभी तो कहा जाता है कि जिस क्षेत्र की मिट्टी जितनी उपजाऊ होती है वह क्षेत्र और देश उतना ही संपन्न होता है। तभी तो मध्य प्रदेश जो कृषि के क्षेत्र में एक से बढ़कर एक उपलब्धि हासिल कर रहा है उसके पीछे मध्यप्रदेश में पाई जाने वाली पांच प्रकार की मिट्टी है। आईएएस इसके बारे में जानकारी लें।

विविधताओं से भरा है मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विविधताओं से भरा हुआ प्रदेश है। यहां कई प्रकार की संस्कृति वनस्पति पाई जाती है। इसी तरह प्रदेश में 5 तरह की मिट्टी पाई जाती है। आइए इस मिट्टी के बारे में विधिवत जानकारी प्राप्त करें।

काली मिट्टी

मध्य प्रदेश के मालवा, महाकौशल तथा बुंदेलखंड क्षेत्र में काली मिट्टी पाई जाती है। इस मिट्टी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया गया है कि इस मिट्टी में जहां नाइट्रोजन पोटास तथा ह्यूम्स की कमी होती है। वहीं मैग्नीशियम, चूना तथा लौह तत्व भरपूर मात्रा में मिलता है।

लाल पीली मिट्टी

मध्य प्रदेश के बघेलखण्ड क्षेत्र में भरपूर मात्रा में लाल-पीली मिट्टी पाई जाती है। यह मिट्टी मोटे अनाजों की पैदावार के लिए बहुत उपयुक्त बताई गई है। इस मिट्टी में लोहा, एलमुनियम और चूना पाया जाता है। बाजरे की पैदावार यहां बहुत ज्यादा है। साथ में गेहूं, दाल और कपास की फसलें भी खूब पैदा होती है।

जलोढ़ मिट्टी

जलोढ़ मिट्टी उपजाऊ होने के साथ ही भुरभुरी होती है। इस मिट्टी में कई प्रकार के पदार्थ पाए जाते है। मिट्टी में सिल्ट तथा मृतिका के महीन कण साथ में बजरी बालू भी मिला होता है। कई प्रकार के मिश्रण की वजह से यह मिट्टी कृषि के लिए बहुत उपयुक्त है।

लैटेराइट मिट्टी

जैसा कि इस मिट्टी का नाम ही लैटेराइट है। यह मुख्यतः पहाड़ी इलाकों में पाई जाती है। ज्यादातर यह कर्नाटक के कुर्ग जिले में केरल के समुद्री तट पर, महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले में तथा पश्चिम बंगाल के बेसाइट इलाके में लैटेराइट मिट्टी पाई जाती है। लेकिन ईश्वर का संयोग देखिए यह पहाड़ी क्षेत्र में पाई जाने वाली मिट्टी मध्य प्रदेश में भी पाई जाती है।

मिश्रित मिट्टी

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र को यह मिश्रित मिट्टी धनवान बनाती है। इस मिट्टी में लाल, पीली, काली तथा अन्य कई तरह की मिट्टी का मिश्रण होता है। ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ हिस्सों में यह में आती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मिट्टी उपजाऊ होती है लेकिन इसमें नाइट्रोजन, फास्फोरस तथा कार्बनिक पदार्थों की कमी होती है।

Next Story