मध्यप्रदेश

यहाँ बन रहा MP First Double Decker Fly Over, 3 KM की दूरी, 6 लेन की सड़क सहित 306 करोड़ की लागत...देखे आपका एरिया तो नहीं....

MP First Double Decker Fly Over
x

MP First Double Decker Fly Over

MP First Double Decker Fly Over: मध्य प्रदेश का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर भोपाल में बनने जा रहा है। इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हलालपुर बस स्टैंड से लेकर बैरागढ़ कला तक किया जाना है।

MP First Double Decker Fly Over In Bhopal: मध्य प्रदेश का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर भोपाल में बनने जा रहा है। इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण हलालपुर बस स्टैंड से लेकर बैरागढ़ कला तक किया जाना है। बुधवार को हुई शिवराज कैबिनेट की बैठक में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। इस डबल डेकर फ्लाईओवर के बन जाने से बैरागढ़ इलाके में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी। आवाजाही तेज होगी साथ में इंदौर जाने वाले वाहनों को बिना जाम में फंसे सफर करने का मौका मिलने वाला है।

3 वर्ष में पूरा होगा निर्माण कार्य, लागत 306 करोड़ mp first double decker corridor built in bhopal

काफी समय से भोपालवासी सुनते आ रहे हैं कि बहुत जल्द डबल डेकर फ्लाईओवर बनने वाला है। हालांकि इसके लिए प्रयास भी काफी समय से चल रहे थे लेकिन अब जाकर सफलता मिली है। 306 करोड़ की लागत से बनने वाले इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण 3 वर्ष में पूरा करना है। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

व्यापारियों को मिलेगी सहूलियत Bhopal Double Decker Corridor

बताया गया है कि फ्लाईओवर के नीचे व्यापारियों को उनके वाहन खड़े करने के लिए व्यवस्था दी जाएगी। फ्लाईओवर का निर्माण हो जाने से सबसे ज्यादा भोपाल से इंदौर जाने वाले लोगों को होगा। क्योंकि कई बार देखा गया है कि बैरागढ़ के पास लगने वाला जाम लोगों को परेशान कर देता था। इन हालातों को देखते हुए शिवराज कैबिनेट द्वारा हलालपुर बस स्टैंड से लेकर बैरागढ़ कला तक डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण स्वीकृत किया गया है।

1 वर्ष से चल रहा था प्रयास three km long double decker corridor In MP

इस डबल डेकर फ्लाईओवर निर्माण के लिए 1 साल से प्रक्रिया चल रही थी। लोगों को भरोसा था कि शिवराज सरकार निश्चित इस पर कोई न कोई निर्णय लेगी। बताया गया है कि पहले चार लेन का एलिवेटेड रोड प्रस्तावित था। लेकिन बाद में इसे सिक्स लेन कर दिया गया है। पिछले1 वर्ष से चल रहा प्रयास अब जाकर सफल हुआ है।

खास है डबल डेकर फ्लाईओवर bhopal me double decker Fly Over banega

हलालपुर बस स्टैंड से लेकर बैरागढ़ कला बनने वाला डबल डेकर फ्लाईओवर अपने साथ कई विशेष खूबियां लेकर आ रहा है। बताया गया है कि इसकी चौड़ाई 36 मीटर होगी और लंबाई करीबन 3 किलोमीटर।

इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण मेट्रो प्रोजेक्ट को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। ऐसे में अब ऊपर से मेट्रो गुजरेगी और नीचे वाहनों का आवागमन होगा।

फ्लाईओवर निर्माण से बैरागढ़ के व्यापारियों को भी सुविधाएं प्राप्त होंगे। जाम की वजह से लगातार दबाव में रहने वाले सड़क के किनारे के व्यापारी अब राहत भरी सांस ले पाएंगे।

Next Story