मध्यप्रदेश

फिर तैयारियों में जुटा एमपी निर्वाचन आयोग, दुरुस्त होगी मतदाता सूची

MP Election Commission
x
MP Latest News Updates: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न ही हुए थे कि एक बार फिर मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग चुनाव संबंधित कार्यों में जुट गया।

MP Latest News Updates: मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न ही हुए थे कि एक बार फिर मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग चुनाव संबंधित कार्यों में जुट गया। फिलहाल कोई चुनाव होता तो नहीं दिख रहा। लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से चल रही खबरों में निर्वाचन आयोग की तैयारी देखकर विपक्ष और अन्य राजनीतिक दलों में चर्चा होने लगी है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 वर्ष के अंत में होगा। लेकिन इतनी पहले से तैयारी लोगों के समझ नहीं आ रही।

तैयारी कुछ इस तरह

मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग अगले साल वर्ष 2023 के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सबसे पहले और सबसे जरूरी कार्य मतदाता सूची को दुरुस्त करना है। इसी उद्देश्य से निर्वाचन आयोग समय रहते तैयारी शुरू कर दिया है।

1 अगस्त से काम शुरू

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारियों द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार 1 अगस्त 2022 से मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए आधार नंबर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके पश्चात 4 अगस्त से 24 अक्टूबर तक मतदाता सूची में आधार नंबर का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही कलेक्टरों को पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई है। जिससे समयानुसार कार्य पूर्ण हो सके।

बताया गया है कि 9 नवंबर को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन होगा। इसके बाद मतदाता सूची से जुड़ी हुई कमियों को दूर करते हुए 8 दिसंबर तक नाम जोड़ने और आपत्तियों को लिया जाएगा। इसके पश्चात आपत्तियों का निराकरण कर फाइनल मतदाता सूची पर काम शुरू होगा।

बताया गया है कि 5 जनवरी 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके पश्चात वर्ष 2023 के अन्य महीनों में चुनाव से पहले चुनावी तैयारी पूर्ण की जाएगी।

आधार होगा फीड

मतदाता सूची में मतदाताओं के आधार नंबर को लिंक किए जाने की शुरुआत हो रही है। शुरुआती दौर में मतदाताओं के लिए यह स्वैच्छिक रखा गया है। इसके लिए निर्वाचन आयोग जागरूकता अभियान भी चलाए गी।

Next Story