मध्यप्रदेश

MP E Uparjan 2022: चना, मसूर और सरसों की उपज उपार्जन के लिए मात्र 10 दिन शेष, 5 मार्च है आखिरी डेट

MP E Uparjan 2022 23
x
MP E Uparjan 2022: चना, मसूर और सरसो के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। 5 मार्च तक MP E Uparjan पोर्टल (mpeuparjan.nic.in) पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

MP E Uparjan 2022 Last Date: मध्यप्रदेश सरकार ने चना, मसूर और सरसों की उपज उपार्जन के लिए पंजीयन (Registration Date) की तिथि पहले ही घोषित कर दी थी। आगामी 5 मार्च तक किसान ई उपार्जन पोर्टल (MP E Uparjan Portal) पर पंजीयन करा सकेंगे जिसके लिए मात्र 10 ही बचे हैं। बता दें कि निर्धारित तिथि तक पंजीयन न करा पाने वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।किसान काफी समय से चना, मसूर और सरसों की फसल के उपार्जन के लिए पंजीयन का इंतजार कर रहे है।

MP E Uparjan 2022 Rabi Fasal: समर्थन मूल्य पर विक्रय


पंजीकृत किसान (Registered Kisan) समर्थन मूल्य (Minimum Suport Price) पर संबंधित फसल का विक्रय कर सकेंगे। समर्थन मूल्य पर प्राइस सपोर्ट की स्कीम अंतर्गत चना, मसूर, सरसों उपज का समर्थन मूल्य पर विक्रय किया जाएगा।

MP E Uparjan 2022: कहां और कब करा सकेंगे ई उपार्जन के लिए पंजीयन


  • किसान ई-उपार्जन पोर्टल (MP E Uparjan Portal) पर पंजीयन करा सकेंगे।
  • इसके अलावा निःशुल्क पंजीयन मोबाइल अथवा कम्प्यूटर से निर्धारित लिंक पर जाकर या सहकारी समिति द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्रों पर सुबह 7 से 9 बजे तक पंजीयन करा सकेंगे।

एमपी ई उपार्जन पंजीयन 2022 Rabi: ऑफिसियल वेबसाइट

मध्यप्रदेश ई उपार्जन पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट: http://mpeuparjan.nic.in/ है।

MP E Uparjan 2022: लगेंगे ये दस्तावेज


पंजीयन कराने के लिए किसानो को अपने दस्तावेज तैयार करके रखने होंगे।अगर किसानों के पास निर्धारित दस्तावेज नहीं होंगे तो किसानो का पंजीयन कराने में परेशानी आ सकती है। पंजीयन के लिए किसानों को जिन दस्तावेज की जरूरत होगी उसमें

  • आधार कार्ड,
  • आधार नंबर से पंजीकृत मोबाइल नंबर,
  • फोटो पहचान पत्र तथा सिकमी,
  • वन पट्टाधारी किसान-वनाधिकार पट्टा
  • सिकमी बटाईदार अनुबंध की प्रति शामिल है।

MP E Uparjan 2022: Online E Uparjan Portal पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?


  • एमपी ई उपार्जन (MP E Uparjan) के लिए सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • MP E Uparjan की वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/ है
  • अब रबी 2022-23 पर क्लिक करें
  • इसमें जाकर किसान पंजीयन / आवेदन सर्च पर क्लिक करें
  • अब मांगी गई जानकारियां भर दें
Next Story