मध्यप्रदेश

एमपी में दहेज लोभी पति ने पत्नी को कुएं में धकेला फिर रस्सी के सहारे छोड़ दिया, वीडियो बनाकर महिला के रिश्तेदारों को भेजा

Sanjay Patel
7 Sep 2023 9:11 AM GMT
एमपी में दहेज लोभी पति ने पत्नी को कुएं में धकेला फिर रस्सी के सहारे छोड़ दिया, वीडियो बनाकर महिला के रिश्तेदारों को भेजा
x
MP News: मध्यप्रदेश के नीमच में दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धकेल दिया। इसके बाद उसने रस्सी थमाई आई पत्नी को रस्से के सहारे छोड़ दिया। इतने में भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने इसका वीडियो भी बनाया।

मध्यप्रदेश के नीमच में दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नी को कुएं में धकेल दिया। इसके बाद उसने रस्सी थमाई आई पत्नी को रस्से के सहारे छोड़ दिया। इतने में भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने इसका वीडियो भी बनाया। पत्नी कुएं में पानी के बीच रस्सी के सहारे लटककर रोती बिलखती रही किंतु उसका दिल नहीं पसीजा।

साले को भेजा वीडियो

जानकारी के अनुसार पति ने पत्नी को कुएं में धकेलने का वीडियो बनाया इसके बाद वीडियो को अपने साले (पत्नी के भाई) के मोबाइल पर भेज दिया। उसने साले से दहेज के लिए पांच लाख रुपए भी मांगे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला खुद को बचाने के लिए गुहार लगाती नजर आ रही है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस संबंध में जावद थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहचान राकेश कीर के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी ऊषा को दहेज के लिए कुएं में लटका दिया और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो बनाने के बाद उसने अपनी पत्नी के रिश्तेदारों, करीबियों को भेजा और दहेज की मांग की। जिसके बाद मामले की सूचना महिला के परिजनों ने पुलिस को दी।

पूर्व में भी कर चुका है प्रताड़ित

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति दहेज के लिए उसको पूर्व में भी प्रताड़ित कर चुका है। दोनों की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। राकेश जावद के कीरपुर का रहने वाला है जबकि ऊषा राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली है। वीडियो सामने आने के बाद महिला के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ऊषा के ससुराल पहुंची पुलिस आने के बाद पीड़ित महिला ने अपने पति राकेश के खिलाफ जावद थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। जिसके बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story