मध्यप्रदेश

एमपी: डॉक्टर सिर्फ मरीजों का करेंगे इलाज अन्य कार्यो से मिलेगी छुट्टी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश

MP News
x
MP News: मध्य प्रदेश सरकार इस समय स्वास्थ्य विभाग पर पूरी मुस्तैदी दिखा रही है।

MP News: मध्य प्रदेश सरकार इस समय स्वास्थ्य विभाग पर पूरी मुस्तैदी दिखा रही है। हाल के दिनों में ग्वालियर दौरे पर गए स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पताल में एक भी एमडी मेडिसिन डॉक्टर कार्य करते हुए नहीं मिला। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जानकारी स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचा दी गई। जहां से स्पष्ट आदेश जारी कर दिया गया है कि बाबूगीरी में लगे डॉक्टर जल्दी से जल्दी अपने मूल कार्य पर लौट आएं। इसके लिए सीएमएचओ और सिविल सर्जन को स्पष्ट आदेश जारी किया गया है।

विभाग ने दिया आदेश

स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी सीएमएचओ और सिविल सर्जन को आदेश जारी करते हुए कहा है कि डॉक्टरों और मिशन के काम में लगे विशेषज्ञ चिकित्सक, पीजी चिकित्सा अधिकारी मूल कार्य पर लौट आएं। सभी को अस्पतालों में पदस्थ किया जाए जिससे वह रोगियों की सेवा कर सके। साथ ही आदेश में लिखा गया के इन कार्यक्रमों का जिम्मा ऐसे चिकित्सा अधिकारियों को दिया जाए जो पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट का काम जानते हैं।

दौरे पर गए थे स्वास्थ्य अधिकारी

जानकारी के अनुसार पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर दौरे पर गए हुए थे जहां अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एक भी मेडिसिन डॉक्टर कार्य पर नहीं मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि मेडिसिन के डॉक्टर लेप्रोसी ऑफिसर हैं। जबकि अस्पताल में मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा है। ऐसे में आवश्यकता है कि डॉक्टर रोगियों के इलाज में अपना समय दें।

पता चलता है कि 30 से 40 की संख्या में डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग और नेशनल हेल्थ के कार्य पर लगे हुए हैं। वहीं कई डॉक्टर अपना मूलकार्य छोड़कर अन्य कार्यों में व्यस्त रहते हैं। स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने आवश्यक है कि विशेषज्ञ चिकित्सक अपने कार्य पर ज्यादा ध्यान दें। प्रशासनिक कार्य के लिए अन्य लोगों की ड्यूटी लगाई जाए। अन्यथा रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सको के अनुभव का लाभ नहीं मिलेगा। इन्हीं सब कारणों से शासकीय अस्पतालों में स्वास्थ्य की सेवाएं कमजोर होती जा रही हैं।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story