- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Disability...
मध्यप्रदेश
MP Disability certificate: दिव्यांगता प्रमाण-पत्र 1 जून से केवल UDID पोर्टल से ही मिलेंगे
Suyash Dubey | रीवा रियासत
31 May 2021 4:44 PM IST

x
भोपाल / Bhopal: मध्यप्रदेश में दिव्यांगता प्रमाण-पत्र / विकलांग प्रमाण पत्र (Handicap/ Disability certificate) 01 जून 2021 से UDID पोर्टल www.swavlambancard.gov.in पर राज्य शासन द्वारा अधिसूचित सक्षम चिकित्सा प्राधिकारियों द्वारा ही प्रदान किए जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण, भारत सरकार द्वारा इस संबंध में दिशानिर्देश जारी की गई है।
केन्द्र शासन द्वारा सभी प्रदेश और संघ राज्य क्षेत्रों से कहा गया है कि आगामी एक जून 2021 से नवीन एवं नवीनीकरण सहित सभी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र केवल UDID पोर्टल के माध्यम से नियमानुसार जारी किया जाना सुनिश्चित करें।
निर्धारित तिथि के बाद मैन्युअल प्रक्रिया (Manual Process) से जारी किया गया दिव्यांगता प्रमाण-पत्र अमान्य होगा।
Next Story