मध्यप्रदेश

एमपी धार पुलिस ने पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

Sanjay Patel
5 Jan 2023 11:07 AM GMT
एमपी धार पुलिस ने पकड़ी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, एक गिरफ्तार
x
धार अंतर्गत गंधवानी थाना के ग्राम बारिया में भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है।

अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी का धंधा प्रदेश में जोरों से किया जा रहा है। कुछ जिलों में अवैध हथियार बनाने और बेचने के कार्य को चोरी छिपे अंजाम दिया जा रहा है। इनके गिरेबान तक पुलिस के हाथ कभी कभार ही पहुंच पाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के धार जिले का प्रकाश में आया है। जहां गंधवानी थाना के ग्राम बारिया में भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री पकड़ी गई है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार भी किया है जिस पर आर्म्स एकट सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

निर्माण कर करता था विक्रय

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गंधवानी पुलिस का मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बारिया में अवैध हथियारों का निर्माण कर उनको विक्रय करने का काम किया जा रहा है। गंधवानी के ग्राम बारिया में लखन पिता प्रधान सिंह बरनाला इस कार्य को बेखौफ अंजाम दे रहा है। सूचना के बाद गंधवानी पुलिस ने टीमें बनाकर लखन के घर में दबिश दी। जिसमें से पुलिस भारी मात्रा में हथियार सहित उन्हें बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री मिली। जिन्हें पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है। आरोपी लखन बरनाला पर पुलिस ने धारा 25, 25(1-बी)(ए), 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

मौके से यह हुआ बरामद

है। गंधवानी के ग्राम बारिया में लखन बरनाला के घर पर जब पुलिस ने दबिश तो वहां 2 नग पिस्तौल 32 बोर मय 2 नग जिंदा कारतूस, 9 नग देशी कट्टे 12 बोर मय 2 नग जिंदा कारतूस मिले। इसके साथ ही हथियार बनाने के उपकरण 1 भट्टी पंखा, 2 कानस, 1 ग्लाईंडर कटर, 1 गोल कानस, 2 हथौड़ी, 4 छेनी, 1 लोहे के ऐरण, 1 पिस्टल फार्मा, 1 बट फर्मा, 1 मैग्जीन फर्मा, 1 अधबनी बैरल का एक टुकड़ा, 1 सुम्बा, 1 फाइबर का टुकड़ा, 4 लोहे की चादर, आधी इंच गोलाई वाली तीन लोहे की पाइप सहित अन्य सामान पुलिस ने बरामद किया है। मौके से आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story