मध्यप्रदेश

MP : Vidisha में तीर्थयात्रा से लौटे लोगों में कोरोना विस्फोट, 61 में 60 लोग पाजिटिव

MP : Vidisha में तीर्थयात्रा से लौटे लोगों में कोरोना विस्फोट, 61 में 60 लोग पाजिटिव
x
(विदिशा / Vidisha): हरिद्वार में आयोजित कुंभ में शामिल होकर लौट ज्यादातर लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य अमला चिंतित है। बताया जाता है कि हरिद्वार से लौटे लोगों की कोरेाना जांच की कई जिसमें 61 लोगांे में 60 लोग पाॅजिटिव पाये गये हैं। 

83 में 22 लापता

जानकारी के अनुसार हरिद्वार कुंभ में शामिल होने विदिश से गये लोगों में 83 लोग वापस आ गये हैं। जिसमें से 61 लोगों की कोरोना जांच मौके पर की गई। जिसमें 60 लोग पाजिटिव आये हैं। वहीं 22 लोग वापस आने के बाद लापता हैं। जिनका पता लगाने प्रशासन लगा हुआ हैं।

फैल सकती हैं बीमारी

61 लोगों की जांच में 60 लोगों का पाजिटिव आने के बाद जिले का स्वास्थ्य और प्रशासनिक अमला चिंतित है। स्वास्थ्य विभाग लापता 22 लोगों तथा अन्य बाहर से लौटने वालों पर नजर बनाये हुए है। सभी की तलाश कर रहा है। माना जा रहा है कि अगर समय रहते इनका पता नही लगा तो बीमारी और भी लोगों में फैल सकती है।

25 को लौटे

जानकारी के अनुसार 83 तीर्थयात्री तीन अलग-अलग बसों से 15 अप्रैल को हरिद्वार गये थे। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार तीर्थयात्री 25 अप्रैल को ग्यारसपुर लौट आए। वापस आने वाले लोगों में 61 लोगो की कोरोना जांच की गई। वही 22 आने के बाद चले गये हैं जिनका पता लगाया जा रहा है।

5 की हालत गंभीर

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार से लौटे 60 लोगों में 5 की हालत गंभीर होने से उन्हे कोविड सेंटर में भर्ती करवाया गया हैं। वहीं सामान्य 55 लोगों को होम क्वारेंटीन कर दिया गया है। सभी को सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए कहा गया है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story