मध्यप्रदेश

MP : कोरोना से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का निधन

News Desk
24 April 2021 9:54 AM GMT
MP : कोरोना से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का निधन
x
भोपाल। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया का निधन हो गया है। बताया गया है कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आ जाने के कारण का उनका इलाज इंदौर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। दो दिनों से उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी जहां उनका शुक्रवार को निधन हो गया।

उनके निधन की खबर सुनते ही कांग्रेस में शोक व्याप्त हो गया है। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कलावती भूरिया के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि कलावती के निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। कलावती के निधन से पूरे कांग्रेस में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।

चार बार जिला पंचायत अध्यक्ष फिर विधायक बनीं

आपको बता दें कि विधायक कलावती भूरिया चार बार झाबुआ जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी थीं। इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें जोबट विधानसभा से मैदान में उतारा गया और उन्होंने जीत दर्ज की। लेकिन कोरोना से विधायक कलावती भूरिया हार गईं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं।

काबू में नहीं आ रहा कोरोना

मध्यप्रदेश में कोरोना लगातार बढ़ता जा रहा। अभी तक सरकार कोरोना पर काबू पाने में सफल नहीं हो पाई है। बीते दिनों 13590 नए मामले सामने आये थे। जबकि 74 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 472785 पहुंच गई है। एक राहत की बात यह रही कि बीते दिवस 10833 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंचे हैं।

Next Story