मध्यप्रदेश

MP CMO Transfer List 2023: मुख्य नगरपालिका अधिकारियों का हुआ तबादला, मध्य प्रदेश सरकार ने जारी की लिस्ट

MP CMO Transfer List 2023
x

MP CMO Transfer List 2023

MP CMO Transfer List 2023: चुनावी वर्ष है ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी अभी भी संशय की स्थिति में है।

MP CMO Transfer List 2023: चुनावी वर्ष है ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारी अभी भी संशय की स्थिति में है। किसका कब तबादला कहां हो जाए यह कहा नहीं जा सकता। हाल के दिनों में मध्यप्रदेश् शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा एक आदेश जारी किया गया है जिसमें प्रदेश के कई मुख्य नगर पालिका अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह तबादला व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से किया गया है। तबादला आदेश में कहा गया है कि अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नवीन स्थानांतरित कार्यस्थल पर जाकर ज्वाइन करें।

इस दिन जारी हुई लिस्ट MP Transfer 2023

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय द्वारा 8 जून 2023 को तबादले की लिस्ट जारी की गई है। जारी की गई तबादला लिस्ट में नगरपालिका अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। जानकारी के अनुसार इस स्थानांतरण लिस्ट में 5 अधिकारियों का नाम शामिल है। आइए जाने वह कौन से अधिकारी हैं जिनका स्थानांतरण कर दिया गया है। अब उन अधिकारियों को अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

जाने किसका कहां हुआ तबादला MP CMO Transfer List 2023

जानकारी के अनुसार श्रीमती स्नेहा मिश्रा मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर को स्थानांतरित कर नगर परिषद कटंगी जिला जबलपुर भेजा गया है।

इसी तरह अनंत धुर्वे सहायक संचालक संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल को मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर बनाया गया है।

संतोष चौहान जो मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद कसरावद जिला खरगोन है। इनका स्थानांतरण करते हुए नगर परिषद में मान्यवर जिला धार बनाया गया है।

मधुसूदन श्रीवास्तव मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीधी को नगर परिषद जेरोन खालसा जिला निवाडी बनाया गया है।

सुश्री मिनी अग्रवाल सहायक आयुक्त नगर पालिक निगम ग्वालियर को मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीधी बनाया गया है।

Next Story