मध्यप्रदेश

MP : CM शिवराज सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कही लाख टके की बात, आप भी पढ़ें

News Desk
5 Jun 2021 4:43 PM GMT
MP : CM शिवराज सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कही लाख टके की बात, आप भी पढ़ें
x
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस तरह की घोषणा करने वाले वह किसी राज्य के पहले मुख्यमंत्री होंगे और मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा जहां बिल्डिंग और घर बनाने की अनुमति से पहले पौधरोपण करना अनिवार्य कर दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मुख्यमंत्री श्री चैहान का कदम मील का पत्थर है। यह नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के साथ गांव में भी लागू रहेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने पर भी पेड़ लगाना अनिवार्य होगा।

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर महत्वपूर्ण घोषणा की है। इस तरह की घोषणा करने वाले वह किसी राज्य के पहले मुख्यमंत्री होंगे और मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा जहां बिल्डिंग और घर बनाने की अनुमति से पहले पौधरोपण करना अनिवार्य कर दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मुख्यमंत्री का कदम मील का पत्थर है। यह नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के साथ गांव में भी लागू रहेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने पर भी पेड़ लगाना अनिवार्य होगा।

अगर नहीं चेते तो कुछ नही बचेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों ने अपने स्वार्थ के लिये सबकुछ बर्बाद कर दिया है। हमने कभी नहीं सोचा कि यह अपने लिये ही नुकसानदेय साबित होगा। जंगल और जमीन को नुकसान पहुंचाया जिससे तापमान बढ़ने लगा और इसके बुरे नतीजे सामने आ रहे हैं। अगर हम नहीं चेते तो कुछ नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि जीवन जीने के लिये दोहन जरूरत के हिसाब से करें किंतु जीवन और भोजन प्रदान करने वालों को नष्ट होने से बचायें। उन्होंने कहा कि पेड़ से फल लेना दोहन है लेकिन उसे काटना पाप है।

भौतिक सुख के लिये प्रकृति से खिलवाड़

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि मनुष्य ने भौतिक प्रगति के लिये प्रकृति से खिलवाड़ किया है। अब इस बात को पूरी दुनिया मान रही है। अनेकों समस्याएं पर्यावरण के असंतुलन के कारण पैदा हो रही हैं। पेड़ कटे, जंगल कटे जिसका परिणामन सबके सामने है। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना, सिंधु, कावेरी, नर्मदा हम सबकी मां हैं। इनके बिना काम नहीं चलने वाला है। हम सबको बवचन में ही सिखाया गया है कि प्रकृति की पूजा करें। प्रकृति से हम सबने खिलवाड़ किया है इसलिए आज गहरे संकट में फंसे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी पेड़ लगाने का आह्वान किया।

पौधरोपण के लिये अंकुर अभियान शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सहभागिता से वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान अंकुर प्रारंभ किया गया है। इस अभियान में भागीदार बनने के लिये मोबाइल पर वायुदूत एप लोड करें और पौधरोपण कर फोटो शेयर करें। मुख्यमंत्री ने हर वर्ष प्रेरणा वायु अवार्ड देने की घोषणा की। इस मौके पर अंकुर अभियान से जुड़ी रायसेन की कोपल श्रीवास्तव से मुख्यमंत्री ने बात की। उन्होंने कहा कि 7 साल की बेटी कोपल अंकुर अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनेंगी।

Next Story