मध्यप्रदेश

एमपी के सीएम राइज स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका, पद से हटाए गए

Sanjay Patel
28 July 2023 7:08 AM GMT
एमपी के सीएम राइज स्कूल प्राचार्य ने छात्रों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका, पद से हटाए गए
x
MP News: मध्यप्रदेश के एक सीएम राइज स्कूल का मामला प्रकाश में आया है, जहां छात्र स्कूल में प्रार्थना करने के बाद गायत्री मंत्र पढ़ रहे थे तो प्राचार्य ने इसका विरोध किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

मध्यप्रदेश के एक सीएम राइज स्कूल का मामला प्रकाश में आया है, जहां छात्र स्कूल में प्रार्थना करने के बाद गायत्री मंत्र पढ़ रहे थे तो प्राचार्य ने इसका विरोध किया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद प्राचार्य पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया है। मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर स्थित शासकीय सीएम राइज स्कूल प्राचार्य का है।

घटना का वीडियो हुआ था वायरल

एमपी के ब्यावरा शहर स्थित सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य ने छात्रों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका था। मामला सीएम शिवराज सिंह चौहान के पास पहुंचने के बाद प्राचार्य पर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल बुधवार को स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें बच्चे रोज की प्रार्थना के बाद गायत्री मंत्र पढ़ रहे थे। इस दौरान प्राचार्य ने बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोका। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसके बाद काफी हंगामा मचा। इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने ब्यावरा एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा था। बताया गया है कि यहां पर जब से यह स्कूल खुला है तब से छात्र प्रार्थना के बाद अंत में गायत्री मंत्र पढ़ते हैं।

प्राचार्य बच्चों को डांटते हुए नजर आए

सीएम राइज स्कूल में बच्चों को गायत्री मंत्र पढ़ने से रोकने का वीडियो बुधवार को सामने आया था। जिसके मुताबिक विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राएं प्रतिदिन की तरह प्रार्थना के बाद गायत्री मंत्र बोल रहे थे। लगभग 30 सेकंड तक का वीडियो पूरा होने के बाद आखिरी छोर पर खड़ी एक महिला शिक्षिका प्राचार्य के पास जाकर कुछ कहती हैं और प्राचार्य गायत्री मंत्र बोल रहे बच्चों को मंत्र बोलने से मना करते हुए डांट लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को वीडियो बनाने से भी मना किया जाता है। यहां स्कूल में कुल 192 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वहीं घटना के बाद जब प्राचार्य से इस संबंध में बातचीत की गई तो उनका कहना था कि इसके लिए ऊपर से आदेश आए हैं।

Next Story