
- Home
- /
- मध्यप्रदेश
- /
- MP Minister's...
MP Minister's Department List: मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभाग तय किए गए, किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला; देखें पूरी सूची

MP Minister's Department List: डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, वाणिज्य कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग सौंपा गया है। जबकि नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य के विभाग कैलाश विजयवर्गीय को सौंपे गए हैं, प्रह्लाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
विभाग आवंटन के कुछ दिनों पहले सीएम डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल एवं जगदीश देवड़ा ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की थी। इसी बैठक में मंत्रियो के नामों पर मुहर लगाई गई थी, शनिवार को सभी मंत्रियों को उनके विभाग आवंटित किए गए हैं। सीएम यादव ने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबन्धन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गए हों, रखें हैं। आइए जानते हैं, किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला है।
जानिए मध्यप्रदेश में किस मंत्री को कौन-कौन से विभाग मिलें...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - गृह, जेल, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं है।
डिप्टी सीएम
- जगदीश देवड़ा - वित्त, वाणिज्य कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी
- राजेंद्र शुक्ला - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा
कैबिनेट मंत्री
- कैलाश विजयवर्गीय - नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
- प्रह्लाद पटेल - पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम
- राकेश सिंह - लोक निर्माण विभाग
- विजय शाह - जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
- एदल सिंह कसाना - किसान कल्याण एवं कृषि विभाग
- प्रद्दुम्न सिंह तोमर - ऊर्जा
- तुलसी सिलावट - जल संसाधन
- गोविंद सिंह राजपूत - खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
- विश्वास सारंग - खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
- इंदर सिंह परमार - उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास
- उदय प्रताप सिंह - परिवहन एवं स्कूत शिक्षा
- करण सिंह वर्मा - राजस्व
- नारायण सिंह कुशवाह - सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण
- संपत्तिया उइके - लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
- निर्मला भूरिया - महिला एवं बाल विकास
- नागर सिंह चौहान - वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
- चैतन्य कश्यप- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
- राकेश शुक्ला - नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
- कृष्णा गौर - पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु एवं अर्धघुमंतु कल्याण
- धर्मेद्र लोधी- संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व
- दिलीप जायसवाल- कुटीर एवं प्रामोद्योग
- गौतम टेटवाल - तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार
- लाखन पटेल - पशुपालन एवं डेपरी
- नारायण पवार - मछुआ कल्याण एवं मतस्य विकास
राज्यमंत्री
- राधा सिंह - पंचायत एवं ग्रामीण विकास
- प्रतिमा बागरी - नगरीय विकास एवं आवास
- दिलीप अहिरवार - वन एवं पर्यावरण
- नरेन्द्र शिवाजी पटेल - लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
Neelam Dwivedi
Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.




