मध्यप्रदेश

MP Budget Session 2022: मंत्री-विधायकों के लिए गाइडलाइन जारी, मध्यप्रदेश में कल से शुरू हो रहा बजट सत्र

MP Budget Session 2022: मंत्री-विधायकों के लिए गाइडलाइन जारी, मध्यप्रदेश में कल से शुरू हो रहा बजट सत्र
x
MP Budget Session 2022: मध्य प्रदेश का बजट सत्र कल 7 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके लिए विधानसभा में सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मंत्री तथा विधायकों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया है।

MP Budget Session 2022: मध्य प्रदेश का बजट सत्र कल 7 मार्च से शुरू हो रहा है। इसके लिए विधानसभा में सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई है। मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मंत्री तथा विधायकों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिया है। वहीं कोरोना के घटते हुए मामले के देखते हुए दर्शक दीर्घा खोलने की अनुमति दी है।

खुलेगी दर्शक दीर्धा

प्रदेश में एक बार कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसे ध्यान में रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने दर्शक दीर्घा खोलने की अनुमति दी है। लेकिन कहा गया है कि सभी को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करना हेगा।

विस अध्यक्ष ने कहा कि यह इंट्री सीमित समय के लिए होगी। दर्शक दीर्घा में प्रवेश करने वालों के लिए को मात्र एक घंटे के लिए प्रवेश दिया जा रहा है।

विधायकों को लेनी होगी अनुमति

जारी गाइडलाइन के अनुसार विधानसभा में प्रवेश करने के बाद एक ओर से मात्र दो लोगों की इंट्री होगी। वहीं विधायको के अपने समर्थकों से मुलाकात करने के लिए अनुमति लेनी होगी। मंत्रियों के स्टाफ को परिसर में घूमने की अनुमति नहीं रहेगी।

निर्धारित टाइम टेबिल इस प्रकार

विधानसभा बजट सत्र के लिए जारी टाइम टेबिल के अनुसार विधानसभा की कार्रवाई 7 मार्च को सुबह 11 बजे शुरू की जायेगी। पूरे बजट सत्र में 13 बैठकों का आयोजन किया जायेगा। जिसमें सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण होगा तो वहीं 9 एवं 10 मार्च को अभिभाषण पर चर्चा होगी। बजट सत्र में कुल 2267 सवाल आनलाइन लगाये जा चुके हैं। विधायकों द्वारा 4518 सवाल पूछे गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 18 मार्च को होली का त्यौहार है। तथा 22 मार्च को रंगपंचमी का त्यौहार होने से इस दिन विधानसभा की कार्रवाई स्थगित रहेगी। विधान सभा अध्यक्ष ने इन दोनो दिनों के लिए अवकाश की घोषणा कर दिया है।

12 विधायकों ने लगाए सवाल

जानकारी के अनुसार अब तक 12 विधायकों ने आनलाइन माध्यम से सवाल विधानसभा में लगाए हैं। विस अध्यक्ष द्वारा पहले ही कहा गया है कि सभी विधायक अपने सवाल आनलाइन माध्यम से लगाएं। सभी विधायकों को चरणबद्ध तरीके से अपने सवाल करने होगें।

Next Story