मध्यप्रदेश

MP Budget 2022-23 होगा खास, चाइल्ड और जेंडर बजट लाने की तैयारी, कृषि, युवा और रोजगार पर होगा फोकस

MP Budget 2022-23
x

MP Budget 2022-23 

मध्यप्रदेश बजट 2022-23 (MP Budget 2022-23) कन्यादान, मेधावी छात्र, तीर्थदर्शन, संबल, स्वरोजगार योजनाओं को मिलेगी नई राह

MP Budget 2022-23: नौ मार्च (9 March 2022) को विधानसभा में मध्यप्रदेश सरकार MP Budget 2022-23 पेश करेगी। कोरोना काल के दौरान जहां मेधावी छात्र (Medhavi Chatra Yojana), तीर्थदर्शन, कन्यादान (Kanyadan Yojana) और स्वरोजगार (Swarojgar Yojana) एवं इसी तरह की कई तरह की योजनाओं पर वित्तीय संकट मंडरा रहा था, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रस्तावित वजट (MP Budget 2022-23) में इन योजनाओं को मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार फिर गति देने की तैयारी कर रही है। पिछले वजट में आठ से दस प्रतिशत ग्रोथ (Growth) करते हुए वर्ष 2023 के चुनावी रोडमैप पर फोकस किया गया है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2022 में राज्य सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। इसे देखते हुए खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन और स्वरोजगार के माध्यम किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के जतन होंगे। कृपक उत्पादक संगठन और कस्टम हायरिंग सेंटर के विस्तार का भी रोडमैप सरकार ने तैयार कर लिया है। किसानों को स्वरोजगार की स्थापना के लिए ऋण भी दिलाया जाएगा।


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मौजूदा साल में सरकार कृषि वजट (agricultural budget) को बढ़ाकर 33 हजार करोड़ रुपये तक कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इसमें कृषि, उद्यानिकी, ऊर्जा, जल संसाधन सहित अन्य विभागों की राशि शामिल रहेगी। कृषि के साथ साथ जेंडर बजट (gender budget) भी आएगा। महिलाओं के लिए विभिन्न योजनाओं में किए जाने वाले प्रविधान शामिल होंगे। प्रस्तावित वजट में सरकार इस साल 'चाइल्ड वजट' (child budget) को भी अलग से पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें बच्चों के लिए अलग-अलग विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अलग से ब्योरा दिया जाएगा।

Next Story