मध्यप्रदेश

MP Budget 2022-2023: मध्यप्रदेश के बजट में बच्चों पर फोकस, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को बढ़ावा

MP Budget 2022-2023: मध्यप्रदेश के बजट में बच्चों पर फोकस, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को बढ़ावा
x
MP Budget 2022-2023: 8 मार्च को विधानसभा की पटल पर रखा जाएगा बजट.

MP Budget 2022-2023: मध्यप्रदेश के आय-व्यय एवं खर्च का लेखा-जोखा आगामी 8 मार्च को विधानसभा की पटल पर रखा जाएगा। बजट तैयार करने में वित्त मंत्री इन दिनों लगे हुए है।

इस बजट में खास बात यह है कि सरकार पहली बार चाइल्ड बजट भी ला रही है। इसमें बच्चों के ऊपर व्यय की जानी वाली राशि का ब्योरा विभागवार शामिल रहेगा। इसके अलावा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को बढ़ावा देने सहित अन्य पर फोकस किया जा रहा है।

बजट सत्र में होगी 13 बैठकें

15वीं विधानसभा का सत्र 7 मार्च से शुरू होगा। यह सत्र 25 मार्च तक के लिए बुलाया गया है। इस दौरान कुल 13 बैठकें होंगी। बजट सत्र की शुरुआत सात मार्च को सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। इसमें सरकार द्वारा पिछले एक साल में किए गए कार्यों के साथ आगामी वित्तीय वर्ष पर फोकस रहेगा।

बजट 8 मार्च को पेश किया जा रहा है। बजट वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा प्रस्तुत करेंगे। बजट को लेकर राज्य सरकार ने आम जनता सहित बजट के लिए आर्थिक क्षेत्र के एक्सपर्ट और अर्थशास्त्रियों के सुझाव लिए हैं।

Next Story