मध्यप्रदेश

MP Board 10th, 12th Result 2022 Released: 18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ खत्म, एमपी बोर्ड रिजल्ट जारी

MP Board Result 2022
x
MP Board Exam 2022 10th 12th Results: स्कूल शिक्षा विभाग ने एमपी बोर्ड एग्जाम जारी कर दिया है।

MP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई है।


MP Board 10th 12th Result 2022 Direct Link

विद्यार्थी निम्नलिखित पोर्टल के माध्यम से 10वीं एवं 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

1) M.P. Board - http://mpresults.nic.in

2) M.P. Board - https://mpbse.mponline.gov.in

3) M.P. Board - http://mpbse.nic.in

ऐसा रहा रिजल्ट

शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी है की हायर सेकेंडरी के लगभग 6 लाख छात्रों में 72 % विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। तो वहीं अगर बात करें हाई स्कूल की तो 10 लाख स्टूडेंट्स में 59 प्रतिशत विद्यार्थी बोर्ड की परीक्षा में पास हुए है।

शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी है प्रदेश का अलीराजपुर जिला हायर सेकेंडरी रिजल्ट में पहला आया है, तो दमोह दूसरा। अगर बात हाई स्कूल रिजल्ट की करें तो दमोह प्रदेश में पहला आया है तो अलीराजपुर दुसरे स्थान पर आया है।

MP Board 12th Result 2022

Board Name- Board of Secondary Education, Madhya Pradesh

Post Name- MP Board Inter Result 2022

Exam Name- HSSC Class 12th Examination

Exam Type- Annual

MP Board 12th Result Date- Last Week of April 2022 (tentative)

Article Category- Result

Result Mode- Online

Official Website- mpresults.nic.in

एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 कैसे चेक करें?

-सबसे पहले आप एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जिसका सीधा लिंक इस पोस्ट के नीचे दिया गया है।

-इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करें. क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा। इसके बाद आपको HSSC 12th Class Exam Result 2022 के लिंक पर क्लिक करना है।

-क्लिक करने के बाद आप अपने रोल नंबर, आवेदन संख्या आदि के लिए पूछी गई सभी जानकारी भरें और नीचे दिखाए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

-सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे सेव या प्रिंट कर सकते हैं। आपके भविष्य के उपयोग के लिए।

-इसके अलावा सभी उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एमपी बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम चेक करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

Next Story