मध्यप्रदेश

MP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं का टाइमटेबल बदला, हिंदी समेत कई विषयों की तारीखें शिफ्ट; 12वीं के एग्जाम 10 फरवरी से

MP Board Exam 2026: 10वीं-12वीं का टाइमटेबल बदला, हिंदी समेत कई विषयों की तारीखें शिफ्ट; 12वीं के एग्जाम 10 फरवरी से
x
MPBSE ने 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी किया। हिंदी, उर्दू और मराठी समेत कई विषयों की तारीखें बदली गई हैं। 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से और 10वीं की 13 फरवरी से शुरू होगी। पूरा शेड्यूल देखें।
  • MPBSE ने 2026 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी किया
  • हिंदी, उर्दू, मराठी समेत कई विषयों की तारीखें बदली गईं
  • 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से शुरू होंगी
  • 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से होंगी

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल में दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की तारीखों के साथ-साथ कुछ विषयों के क्रम में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे यह संशोधित कार्यक्रम तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाएं, ताकि किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।

Date Changes | इन प्रमुख विषयों की बदली तारीखें

संशोधित टाइमटेबल के अनुसार कक्षा 10वीं का हिंदी का पेपर, जो पहले 11 फरवरी को प्रस्तावित था, अब 6 मार्च 2026 को होगा। इसी तरह कक्षा 12वीं के उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी की जगह अब 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं का हिंदी पेपर 7 फरवरी की बजाय अब 7 मार्च 2026 को होगा। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

Class 12 Exam Schedule | 12वीं बोर्ड परीक्षा: 10 फरवरी से

12वीं बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल 2026

दिनपरीक्षा तिथिविषय
सोमवार10.02.2026अंग्रेजी
शुक्रवार13.02.2026भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंड्री, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एवं फिशरी, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
शनिवार14.02.2026बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
सोमवार16.02.2026संस्कृत
मंगलवार17.02.2026ड्रॉइंग एवं डिजाइन, रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन
बुधवार18.02.2026कृषि हेतु विज्ञान एवं गणित के तत्व, ड्रॉइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंधन एवं वस्त्र विज्ञान
गुरुवार19.02.2026मनोविज्ञान
शुक्रवार20.02.2026एनएसक्यूएफ के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई (AI)
शनिवार21.02.2026कृषि, गृह विज्ञान (कला समूह), अकाउंटेंसी
सोमवार23.02.2026बायोलॉजी
बुधवार25.02.2026गणित
गुरुवार26.02.2026राजनीतिक शास्त्र
शुक्रवार27.02.2026इंफॉर्मेटिक प्रैक्टिसेस
सोमवार02.03.2026समाजशास्त्र
मंगलवार05.03.2026भूगोल, कृषि उत्पादन एवं हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एवं डिजाइन, शरीर रचना, क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य
शुक्रवार06.03.2026उर्दू, मराठी
शनिवार07.03.2026हिंदी

Class 10 Exam Schedule | 10वीं बोर्ड परीक्षा: 13 फरवरी से

10वीं बोर्ड परीक्षा टाइमटेबल 2026

दिनपरीक्षा तिथिविषय
शुक्रवार13.02.2026उर्दू
शनिवार14.02.2026एनएसक्यूएफ के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
मंगलवार17.02.2026अंग्रेजी
गुरुवार19.02.2026संस्कृत
शुक्रवार20.02.2026मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, मूक-बधिर विद्यार्थियों हेतु विषय, चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कम्प्यूटर
मंगलवार24.02.2026गणित (स्टैंडर्ड), गणित (बेसिक)
शुक्रवार27.02.2026विज्ञान
सोमवार02.03.2026सामाजिक विज्ञान
शुक्रवार06.03.2026हिंदी

School Instructions | स्कूलों को तुरंत सूचना देने के निर्देश

बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित टाइमटेबल को नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक समूहों के माध्यम से तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाए। पूरा टाइमटेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Next Story